एंबुलेंस के अभाव में जताया आक्रोश

रानीगंज : एंबुलेंस के अभाव में सोमवार को रेफरल अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. दुर्घटना की चपेट में आये लोगों को रेफर किये जाने के बाद परिजन एंबुलेंस के लिए घंटों प्रयासरत रहे. गंभीर हालत के कारण एक तरफ रेफरल अस्पताल के कर्मी परिजन को घायलों को जल्दी ले जाने की नसीहत दे […]

रानीगंज : एंबुलेंस के अभाव में सोमवार को रेफरल अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. दुर्घटना की चपेट में आये लोगों को रेफर किये जाने के बाद परिजन एंबुलेंस के लिए घंटों प्रयासरत रहे. गंभीर हालत के कारण एक तरफ रेफरल अस्पताल के कर्मी परिजन को घायलों को जल्दी ले जाने की नसीहत दे रहे थे.

वहीं लाख प्रयास के बाद भी एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो पायी. इससे परिजनों में आक्रोश दिखा. घंटों बाद निजी वाहन की व्यवस्था कर परिजन घायलों को ले गये. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने कहा कि एंबुलेंस के अभाव में काफी समस्या हो रही है. इससे चिकित्सकों को परिजनों का आक्रोश झेलना पड़ता है. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों से समुचित संख्या में एंबुलेंस उपलब्ध करवाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >