आरसीसी पुल टूटा, दर्जनों गांवों का प्रखंड मुख्यालय से सीधा संपर्क भंग

डेंगा सोहंदर हाट मार्ग की घटना पलासी : प्रखंड के डेंगा सोहंदर हाट मार्ग पर बकरा धार में बना आरसीसी पुल रविवार की सुबह एक ट्रक के गुजरने के दौरान ध्वस्त हो गया. इसके कारण पुल से गुजरता हुआ ट्रक टूटे हुए पुल में फंसा हुआ है. इसके कारण यह मार्ग पूरी तरह बाधित हो […]

डेंगा सोहंदर हाट मार्ग की घटना

पलासी : प्रखंड के डेंगा सोहंदर हाट मार्ग पर बकरा धार में बना आरसीसी पुल रविवार की सुबह एक ट्रक के गुजरने के दौरान ध्वस्त हो गया. इसके कारण पुल से गुजरता हुआ ट्रक टूटे हुए पुल में फंसा हुआ है. इसके कारण यह मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है.
जानकारी के अनुसार बढ़ौली गांव के समीप बकरा नदी के मरिया धार पर बने आरसीसी पुल से रविवार को एक ट्रक गिट्टी लोड कर गुजर रहा था. इसी दौरान आरसीसी पुल ध्वस्त हो गया. हालांकि ट्रक पर सवार ट्रक चालक व खलासी बाल बाल बच गये. बताया जाता है कि सड़क निर्माण के लिए यह ट्रक गिट्टी लोड कर किसान चौक के समीप ले कर जा रहा था.
जैसे ही ट्रक पुल पर पहुंचा पुल धंस गया. इस पुल के ध्वस्त हो जाने से पलासी प्रखंड के पूर्वी व उत्तरी हिस्से के दर्जनों गांवों का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग हो गया है. जिला मुख्यालय जाने के लिए अब लोगों को 10 से 12 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >