शराबबंदी का जिले में दिख रहा है असर, समय से पहुंचती है बरात

फारबिसगंज/अररिया : पहली अप्रैल से लागू शराबबंदी व इसके बाद पांच अप्रैल से लागू पूर्ण शराबबंदी का असर अब दिखने लगा है. इसका असर अब बरात के आगमन पर भी दिख रहा है. शराबबंदी के बाद शहरी अथवा ग्रामीण क्षेत्रों में शांति तो है ही. साथ ही जिनके घर शादी होती है वे भी सुकून […]

फारबिसगंज/अररिया : पहली अप्रैल से लागू शराबबंदी व इसके बाद पांच अप्रैल से लागू पूर्ण शराबबंदी का असर अब दिखने लगा है. इसका असर अब बरात के आगमन पर भी दिख रहा है. शराबबंदी के बाद शहरी अथवा ग्रामीण क्षेत्रों में शांति तो है ही. साथ ही जिनके घर शादी होती है वे भी सुकून में हैं. वह इसलिए कि अब उनके घर आने वाली बरात समय पर पहुंचती है और बरात में हुड़दंग करने वालों की संख्या कम होती है.

अब बरात में भी शराब पीकर आने वाले लोगों की संख्या नगण्य हो गयी है. शराब बंदी लागू नहीं होने पर प्राय: ऐसा देखा जाता था कि बरात समय पर निकलने के बाद भी शराब पीने वाले बरातियों की वजह से बरात रात के 12 बजे ही पहुंचता था. इस मामले में हाल ही में अपनी बेटी की शादी करने वाले एक अभिभावक कहते हैं कि पिछली बार जो उन्होंने अपनी पहली बेटी की शादी की थी तो बरात रात को 12 बजे पहुंचा था.

लेकिन दूसरी बेटी के शादी में बरात ठीक सात बजे पहुंच गया और घर के लोग सभी बरातियों की सेवा सत्कार कर शादी के कार्यक्रम में शामिल हो गये. इसके कारण घर की महिलाएं व आस पास की आने वाली बेटियां भी अब फब्तियों नहीं सुनती हैं.

अब बरात में नहीं दिखता भांगरा नृत्य
अब बरात में शामिल डीजे पर भांगरा नृत्य व डिस्को डांस करने वाले नहीं दिखते. क्योंकि बरात में शामिल लोगों को नशे में शराब नहीं परोसा जाता है. इसके कारण लोग होश ओ हवाश में अब बरात में शामिल हो कर लड़की वाले के दरवाजे पर जाते हैं.
होटलों में भी ठहरने वाले बरात को दी जाती है हिदायत : होटल में रुकने वाले बरात में शामिल बरातियों को होटल मालिक द्वारा यह हिदायत दी जा रही है कि आप शराब पीकर होटल में नहीं आवें. अन्यथा उन्हें प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है.
उनके द्वारा स्पष्ट रूप से बरातियों को कहा जाता है कि आप ने यदि चुपचाप भी शराब पी तो पुलिस को सूचना दे दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >