भीषण गरमी के कारण लोग हो रहे हैं परेशान

फारबिसगंज/अररिया : लगातार बढ़ रही गरमी व लू से आम जीवन पर असर दिख रहा है. भीषण गरमी के कारण लोगों का गला सूख रहा है. इसके साथ ही भू जल का जलस्तर भी नीचे जा रहा है. इसके कारण कई लोगों का चापाकल सूख रहा है. नदियों का जलस्तर गिरा है तो नहर भी […]

फारबिसगंज/अररिया : लगातार बढ़ रही गरमी व लू से आम जीवन पर असर दिख रहा है. भीषण गरमी के कारण लोगों का गला सूख रहा है. इसके साथ ही भू जल का जलस्तर भी नीचे जा रहा है. इसके कारण कई लोगों का चापाकल सूख रहा है. नदियों का जलस्तर गिरा है तो नहर भी सूख गये हैं. तेज धूप व भीषण गरमी के कारण लोग बीमार हो रहे हैं. रविवार को इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन माना जा रहा है. लोग बाग यत्र तत्र पेड़ों की छांव में आराम करते नजर आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >