आग से आधा दर्जन घर जले, लाखों का नुकसान

अररिया : जोकीहाट प्रखंड के गैरकी पंचायत अंतर्गत फरसाडांगी गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से आधा दर्जन घर जल गये. इस घटना में लगभग तीन लाख से अधिक की संपत्ति जल कर राख हो गयी. इस घटना में अग्निपीडि़तों में अब्दुल अहद, मोहसिन, अफाक, आशिक, शहाबुद्दीन, आलिम आदि शामिल हैं. […]

अररिया : जोकीहाट प्रखंड के गैरकी पंचायत अंतर्गत फरसाडांगी गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से आधा दर्जन घर जल गये. इस घटना में लगभग तीन लाख से अधिक की संपत्ति जल कर राख हो गयी. इस घटना में अग्निपीडि़तों में अब्दुल अहद, मोहसिन, अफाक, आशिक, शहाबुद्दीन, आलिम आदि शामिल हैं. स्थानीय नूर आलम ने आग लगने की सूचना जोकीहाट थाना को दी. इस सूचना पर जोकीहाट से दमकल पहुंचा. दमकल की मदद से लोगों ने आग पर काबू पाया. घटना की सूचना सीओ को दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >