700 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद

अलग-अलग जगहों पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी

कुर्साकांटा. कुआड़ी पुलिस, मद्य निषेध विभाग की टीम ने डॉग स्क्वॉड के साथ संयुक्त कार्रवाई में सोमवार की संध्या अलग-अलग जगहों पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. इसमें 700 लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब बरामद हुई. कार्रवाई में शामिल अपर थानाध्यक्ष पुअनि सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि कुआड़ी थाना क्षेत्र के बकरा नदी के किनारे बसे आदिवासी टोला व बनमत्ती स्थित महादलित टोला में छापेमारी की गयी. इसमें दोनों जगहों से कुल साढ़े सात सौ लीटर अर्धनिर्मित चुलाई शराब बरामद हुई है. हालांकि पुलिस के पहुंचते ही तस्कर मौके से फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >