अररिया में एसएसबी व सिकटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 630 किलो गंजा जब्त, एक गिरफ्तार
Copied link
अररिया में एसएसबी व सिकटी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 630 किलो गंजा जब्त
अररिया के सिकटी से संजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट,
सिकटी- एसएसबी पुलिस व तस्करों के बीच खुली अंतरराष्ट्रीय सीमा हर रोज शहमात का खेल चल रहा है. प्रशासन की सख्ती बढ़ने के बावजूद तस्करों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहा. जहां सीमा पार से तस्करी के माध्यम से तस्कर नेपाल निर्मित शराब स्मेक सही दूसरे मादक पदार्थों के तस्करी बेखोफ अंजाम दे रहे हैं. दूसरी तरफ एसएसबी व सिकटी थाना पुलिस संयुक्त कार्रवाई में इन तस्करों पर नकेल कसने तत्पर हर जिससे तस्करों के बुलंद हौसले पस्त हो सके. सिकटी थाना पुलिस व एसएसबी 52वी वाहिनी डी कंपनी लेटी के संयुक्त प्रयास से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ गांजा को जब्त करने में बड़ी सफलता हासिल की गई . इस संयुक्त कार्रवाई में एक तस्कर को भी दबोच लिया गया है. प्लास्टिक की 21 बोरी में कुल 630 किलोग्राम गांजा को बरामद किया गया है. सूत्रों की माने तो जब्त किया गया गांजा मारिजुआना किस्म की बताई जा रही है. घटना की जानकारी देते लेटी कंपनी के इंस्पेक्टर राजवीर मीणा ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. गुरुवार की देर रात्रि गुप्त सूचना मिली कि इंडो-नेपाल सीमा के स्तभ संख्या 163 भोलानी से गांजा की बड़ी खेप गुजरने वाली है.सूचना के तत्पश्चात इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई
सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह व एसएसबी के इंस्पेक्टर राजवीर मीणा के संयुक्त नेतृत्व में हुई कार्रवाई
सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह व एसएसबी के इंस्पेक्टर राजवीर मीणा के संयुक्त नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई. जब टीम उक्त स्थल पर पहुंची तो कुछ लोग नेपाल की तरफ से सिर पर बोरी लिए भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए, पुलिस पर नजर पड़ते हीं सभी बोरी को भारतीय क्षेत्र में फेंक भागने लगे.हालांकि जवानों ने उसका पीछा किया, लेकिन सभी अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की तरफ भाग निकले, जबकि एक को जवानों ने धर दबोचा.गिरफ्तार गांजा तस्कर मो मुशताक़ पिता मो अकबर सिकटी थाना क्षेत्र के बौका मजरख गांव का निवासी बताया जा रहा है. यह कार्रवाई भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के स्तंभ संख्या 163 से लगभग 1 किमीमीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में हुई है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.