यज्ञ को लेकर निकली कलशयात्रा

कलशयात्रा में 51 सौ श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रहटमीना के पकड़ी स्थित यज्ञ स्थल से बुधवार को श्री-श्री 1008 महा रुद्र यज्ञ को लेकर पकड़ी स्थित यज्ञ स्थल से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गाजे बाजे के साथ 51 सौ कलश यात्रियों के साथ भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली गयी. शोभा कलश यात्रा यज्ञ स्थल से सकरदीना, मैदान टोली, सझिया के रास्ते बड़कुड़वा, मिल्की के रास्ते लगभग 09 किलोमीटर की दूरी तय कर शोभा कलश यात्रा बाबा जी अखाड़ा स्थित नदी में जल भर कर यज्ञ स्थल पहुंचे. कलश यात्रियों में यज्ञ को लेकर उत्साह, उमंग देखते ही बना. पीले पीले परिधानों से सुसज्जित कलश यात्रा में शामिल कलश यात्री आकर्षण का केंद्र बना रहा. वहीं गाजे बाजे के साथ निकाली शोभा कलश यात्रा के साथ सजाया गया रथ आकर्षण का केंद्र बना रहा. वहीं आयोजक समिति ने बताया कि शोभा कलश यात्रा के बाद यज्ञ स्थल पर रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ होगा. जिसकी समाप्ति के बाद गुरुवार से 31 कीर्तन मंडली के साथ अष्टयाम संकीर्तन शुरू होगा. जिसका समापन आगामी 26 मार्च 2026 को होगा. इधर इस भव्य आध्यात्मिक अनुष्ठान को कुशलता पूर्वक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जनप्रतिनिधियों में मुखिया अमरदेव यादव, भाजपा युवा नेता जोशी मंडल, पैक्स अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, प्रशांत कुमार यादव, पूर्व मुखिया शंभु मंडल, सरपंच, रमेश मंडल, मुरली मंडल, मो शाहजहां सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >