364 किलो गांजा किया जब्त

कुशमाहा एसएसबी ने की कार्रवाई

जोगबनी. एसएसबी 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की विशेष नाका टीम ने मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है. जानकारी के अनुसार कार्यक्षेत्र बाह्य सीमा चौकी “एच ” समवाय कुशमाहा के अंतर्गत स्थित गांव कुकरहवा में भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 174 के नजदीक भारत क्षेत्र में लगभग 2 किलोमीटर पर 364 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया. एसएसबी ने यह बताया कि गांजा नेपाल से भारत की ओर तस्करी कर लाया जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर सक्रिय विशेष नाका टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस तस्करी के गांजा को जब्त कर लिया. वहीं जब्त गांजे को आवश्यक औपचारिकताओं के बाद सोनामणि गोदाम थाना को सुपुर्द कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >