भूंसा लदे ट्रक से 1858 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

खलासी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

33-प्रतिनिधि, नरपतगंज नरपतगंज फारबिसगंज एनएच के नरपतगंज थाना के समीप गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बुधवार को ट्रक पर लोड 1858 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त कर ली. जबकि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पीछा कर भाग रहे खलासी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं चालक व तस्कर मौके से भाग गया. मामले में पुलिस ने गिरफ्तार खलासी से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए गुरुवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया. गिरफ्तार खलासी में असम के थोपड़ी जिला अंतर्गत चापर थाना क्षेत्र के रंगामाटी निवासी नूरुद्दीन शेख पिता असगर शेख बताया जा रहा है. जानकारी अनुसार बुधवार को चालक, खलासी सहित तस्कर के द्वारा ट्रक संख्या एएस 26 एसी 0468 से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लोडकर असम से सुपौल की ओर जा रहे थे, इसी बीच गुप्त सूचना आधार पर नरपतगंज थाना पुलिस ने नरपतगंज थाना के सामने वाहन जांच अभियान चलाया, इसी क्रम में ट्रक पर भूसी के अंदर छुपा कर रखे शराब लेकर चालक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा किया. जहां बस स्टैंड के समीप चालक, खलासी व तस्कर ट्रक छोड़कर भागने लगें, वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नरपतगंज बाजार से भाग रहे खलासी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद थाना लाकर ट्रक का तलाशी ली गयी, जिसमें 1858 लीटर अंग्रेजी व बीयर बरामद किया गया, मामले को लेकर थाना अध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि ट्रक पर लोड 1858 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार खलासी को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >