दोस्तों के साथ परमान नदी में नहाने गया 18 वर्षीय युवक डूबा, दूसरे दिन बरामद हुआ शव

अररिया के रामपुर मोहनपुर में 18 वर्षीय मो अरमान की परमान नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. दोस्तों के साथ नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ, जिसका शव एक दिन की तलाश के बाद बरामद किया गया.

अररिया : अररिया सदर प्रखंड के रामपुर मोहनपुर पूर्वी पंचायत स्थित रामपुर बुद्धेश्वरी वार्ड संख्या 11 निवासी 18 वर्षीय मो अरमान की परमान नदी में डूबने से मौत हो गयी. रविवार दोपहर दोस्तों के साथ नदी में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबकर लापता हो गया. करीब एक दिन तक चली तलाश के बाद सोमवार को उसका शव नदी से बरामद किया गया.

नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया युवक

बताया गया कि रविवार दोपहर अरमान गांव के कुछ युवकों के साथ रामपुर मोहनपुर घाट पर परमान नदी में नहाने गया था. नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया. साथ में मौजूद युवकों ने शोर मचाया, लेकिन देखते ही देखते अरमान पानी में लापता हो गया.

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग घाट पर पहुंचे. स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में अरमान की तलाश शुरू की गयी, लेकिन रविवार देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका.

देर रात तक नदी में चलता रहा सर्च ऑपरेशन

युवक के नहीं मिलने के बाद घटना की सूचना बैरगाछी थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली. इसके बाद नदी में तलाश का सिलसिला जारी रहा.

हादसे के मुख्य बिंदु

  • 18 वर्षीय मो अरमान की परमान नदी में डूबने से मौत.
  • रविवार दोपहर रामपुर मोहनपुर घाट पर हुआ हादसा.
  • दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था युवक.
  • गहरे पानी में जाने के बाद हुआ लापता.
  • स्थानीय गोताखोरों ने रविवार को देर शाम तक की तलाश.
  • सोमवार को नदी से बरामद हुआ शव.
  • पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव.

दूसरे दिन नदी से मिला शव

सोमवार को स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद अरमान का शव नदी से बरामद किया गया. शव मिलने की खबर फैलते ही घाट पर लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था.

मृतक के ममेरे भाई मो आलम ने बताया कि अरमान रविवार को दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

शव बरामद होने के बाद बैरगाछी थाना पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, अररिया भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

अरमान की मौत की खबर से परिवार के साथ पूरे गांव में मातम पसरा है. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राहुल सिंह

राहुल सिंह प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >