13 लाख की संपत्ति राख

दो गैरेज, होटल-गुमटी को नुकसान चांदनी चौक-जीरोमाइल मार्ग स्थित तस्लीमउद्दीन मार्ग सदर अस्पताल के समीप की घटना अररिया : शहर के चांदनी चौक-जीरोमाइल मार्ग स्थित तस्लीमउद्दीन मार्ग सदर अस्पताल के समीप सोमवार की देर रात हुई अगलगी में एक वेल्डिंग गैरेज, एक मोटर साइकिल गैरेज व दो होटल तथा दो चाय-पान की गुमटी जलकर राख […]

  • दो गैरेज, होटल-गुमटी को नुकसान
  • चांदनी चौक-जीरोमाइल मार्ग स्थित तस्लीमउद्दीन मार्ग सदर अस्पताल के समीप की घटना
अररिया : शहर के चांदनी चौक-जीरोमाइल मार्ग स्थित तस्लीमउद्दीन मार्ग सदर अस्पताल के समीप सोमवार की देर रात हुई अगलगी में एक वेल्डिंग गैरेज, एक मोटर साइकिल गैरेज व दो होटल तथा दो चाय-पान की गुमटी जलकर राख हो गयी. इस बाबत बाइक गैरेज के मालिक मो नाजिर पिता अब्दुर रकीब ने बताया कि रात करीब डेढ़-दो बजे अचानक हुई अगलगी में छह दुकानें आग की भेंट चढ़ गयीं.
गैरेज में सर्विसिंग के लिए रखी चार बाइक, दो स्कूटी व दो पंपसेट मशीन, पांच पेटी मोबिल, कंप्रेशर मशीन व नगद 5000 रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी. इधर, वेल्डिंग गैरेज मालिक मो आलम पिता जसमुद्दीन ने बताया कि अगलगी में दुकान में वेल्डिंग के लिए रखी जेनरेटर ड्रिल मशीन, कटर मशीन, वेल्डिंग मशीन व घर के जमीन के कागजात सहित करीब चार लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी.
वहीं चाय-पान गुमटी मालिक मो मुश्ताक ने बताया कि चाय-पान की गुमटी से कमाकर ही अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. रात में गुमटी बंद कर घर चला जाता था, लेकिन देर रात आग लगने से गुमटी में रखे सभी सामान आग की भेंट चढ़ गये. इधर, होटल मालिक मो मुनीश ने बताया खाना बनाने के बर्तन व कुर्सी-टेबल सहित सभी सामान आग की भेंट चढ़ गये.
इसके अलावा एक अन्य होटल मालिक मो तौसीफ पिता आरफीन ने बताया कि होटल में रखी नकदी सहित करीब तीन लाख की संपत्ति अगलगी में राख हो गयी. पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि सभी दुकानों से करीब 13 लाख की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गयी. खबर लिखे जाने तक किसी भी अधिकारी ने मौके का मुआयना नहीं किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >