अररिया : सड़क हादसे में दो भाइयों की गयी जान

अररिया. अररिया कोर्ट स्टेशन से पश्चिम चंद्रदेई जाने वाली सड़क स्थित मदरसा के पास रविवार को ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में पश्चिम बंगाल के धर्मडंगा निवासी सरोकार मंडल के दो पुत्रों आइके मंडल व उत्पल मंडल की मौत हो गयी. बताया जाता है कि बड़ा भाई आइके मंडल की शादी महज तीन माह पूर्व […]

अररिया. अररिया कोर्ट स्टेशन से पश्चिम चंद्रदेई जाने वाली सड़क स्थित मदरसा के पास रविवार को ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में पश्चिम बंगाल के धर्मडंगा निवासी सरोकार मंडल के दो पुत्रों आइके मंडल व उत्पल मंडल की मौत हो गयी. बताया जाता है कि बड़ा भाई आइके मंडल की शादी महज तीन माह पूर्व ही हुई थी. ये दोनों बीते छह वर्ष से अररिया बस स्टैंड में रह रहे थे. बड़ा भाई आइके मंडल अपने छोटे भाई उत्पल मंडल पिता के साथ ही अररिया बस स्टैंड के पास ही एक निजी क्लिनिक चलाता था. क्लिनिक का प्रचार कर दोनों कहीं से लौट रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >