पलासी : पलासी-जोकीहाट मार्ग के पलासी बैरियर के समीप मंगलवार को बाइक की टक्कर से एक महिला बीबी कमरू निशा की मौत हो गयी. वहीं मृतका के साथ एक युवक तथा बाइक चालक व बाइक पर सवार चालक का छोटा भाई भी घायल हो गया. जानकारी के अनुसार मंगलवार को बरहट गांव की बीबी कमरू निशा अपने परिजन काकन गांव के मो रमजान का अगवड़ा करने पलासी से आगे बैरियर के पास गयी थी.
हादसे में महिला की मौत, तीन गंभीर
पलासी : पलासी-जोकीहाट मार्ग के पलासी बैरियर के समीप मंगलवार को बाइक की टक्कर से एक महिला बीबी कमरू निशा की मौत हो गयी. वहीं मृतका के साथ एक युवक तथा बाइक चालक व बाइक पर सवार चालक का छोटा भाई भी घायल हो गया. जानकारी के अनुसार मंगलवार को बरहट गांव की बीबी कमरू […]

इसी क्रम में पलासी की ओर से बाइक चालक पलासी गांव के सूरज कुमार साह व उसकी बाइक पर सवार छोटा भाई कुंदन कुमार साह तेज गति से बाइक चलाता आया और सड़क पर खड़ी महिला बीबी कमरू निशा व उनके साथ खड़ा काकन गांव के परिजन मो रमजान को टक्कर मार दी. घटना में दोनों भाई गिर पड़े. वही चारों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों ने सभी को इलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया.
इलाज के दौरान बरहट गांव की घायल महिला बीबी कमरू निशा की मौत हो गयी. जबकि गंभीर रूप से घायल बाइक चालक सूरज कुमार साह व मो रमजान की स्थिति गंभीर देखते हुए प्रभारी डा जहांगीर आलम ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया है.
घटना की सूचना पर पलासी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश व सहायक थानाध्यक्ष संजय कुमार राम ने पुलिस बल के साथ पीएचसी पलासी पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
सीढ़ी चढ़ने के दौरान फिसला पैर युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
सिकटी. बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से घर से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद गये एक पंद्रह वर्षीय छात्र मो महफूज आलम सीढ़ी चढ़ने के क्रम में पैर फिसलने से गिरकर घायल हो गया. उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गयी.
इस घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों में मातम है. इस बाबत मुखिया पुत्र दहगामा ब्लिस्टर ने बताया कि मामला सिकटी प्रखंड की दहगामा पंचायत के वार्ड 3 दहगामा का है. मो नौशाद आलम ने अपने पुत्र मो महफूज आलम को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित मदरसा जामिया इस्लामिया में भर्ती कराया था. महफूज करीब तीन-चार वर्षों से मौलवी की शिक्षा प्राप्त कर रहा था.
शनिवार रात महफूज रात में खाने के बाद पानी लेकर सीढ़ी चढ़ते हुए अपने कमरे में जा रहा था. सीढ़ी चढ़ने के क्रम में उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर गया. घटना में उसके माथे के पिछले भाग में चोट लगी, जिससे वह अचेत हो गया. तत्काल मदरसा प्रबंधन ने मुरादाबाद के नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया.
प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर भेज दिया गया. स्थिति में सुधार होता नहीं देख महफूज को सफदरजंग अस्पताल में अचेतावस्था में ही भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान सोमवार रात डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुची सफदरजंग पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया.