अररिया/ताराबाड़ी : तराबाड़ी थाना क्षेत्र के बटुरवाड़ी गांव में रविवार की रात लगभग आधा दर्जन अज्ञात अपराधी लूट के मकसद से घर में घुस गये. इन अपराधियों ने घर में सामान व नकदी लूटना चाहा. मना करने पर अपराधियों ने एक अधेड़ के ऊपर हथियार से वार कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये.
इस दौरान बचाने गये उनकी पत्नी पर मारपीट कर घायल कर दिया. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि मो वजीर व उनकी पत्नी बीबी रूबी अपने घर में सोई हुई थी. इसी दौरान लगभग आधा दर्जन अपराधी घर में घुसकर समान व पैसा लूटना चाहे.
मना करने पर मो वजीर के ऊपर हथियार से वार कर घायल कर दिया. इस दौरान उनकी पत्नी बीवी रूबी भी घायल हो गई. जिसे दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़ित परिजनों के अनुसार अज्ञात अपराधी कुछ नगदी लेकर भागने में सफल रहा. परिजनों के अनुसार इसकी सूचना थाना को दे दी गई है.
