बारिश से सड़कें बन गयीं तालाब, नप की खुली पोल

फारबिसगंज : बीते चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कें तालाब बन गयी हैं. बुधवार को फारबिसगंज में सबसे अधिक बारिश 136.04 मिलीमीटर हुई. सड़कों पर करीब दो फीट पानी जमा हो जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई. शहर के पोस्ट ऑफिस चौक से बाटा की दुकान तक […]

फारबिसगंज : बीते चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कें तालाब बन गयी हैं. बुधवार को फारबिसगंज में सबसे अधिक बारिश 136.04 मिलीमीटर हुई. सड़कों पर करीब दो फीट पानी जमा हो जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई.

शहर के पोस्ट ऑफिस चौक से बाटा की दुकान तक व बड़ी जामा मस्जिद गली,स्टेशन चौक से पटेल चौक तक व रेलवे सम्पार फाटक केजे 64 से रेफरल अस्पताल मोड़ तक सड़क पर जल जमाव से लोग परेशान रहे. मूसलधार बारिश के बाद शहर की सड़क के किनारे नालों की साफ-सफाई नहीं होने के कारण जलजमाव हो जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >