अररिया/जोकीहाट : बहादुरगंज -अररिया एन एच 327 ई पथ के भेभड़ा चौक पर बहादुरगंज की ओर से आ रही एक नैनो कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी. घटना में नैनो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. कार पर केन बियर लोड थी. जबतक जोकीहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंचती तबतक मौके पर बीयर लूटने को लेकर अफरातफरी मच गयी और अधिकांश बीयर की केन स्थानीय लोगों ने लूट ली.
बीयर लदे नैनो कार व ट्रक की टक्कर लूटने को मची होड़, चालक गिरफ्तार
अररिया/जोकीहाट : बहादुरगंज -अररिया एन एच 327 ई पथ के भेभड़ा चौक पर बहादुरगंज की ओर से आ रही एक नैनो कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी. घटना में नैनो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. कार पर केन बियर लोड थी. जबतक जोकीहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंचती तबतक मौके पर […]

पुलिस को महज 23 केन बीयर हाथ लगी. मौके से कार चालक विवेक कुमार सिंह पिता स्व नरेंद्र कुमार सिंह, गुलाबबाग पूर्णिया जिला निवासी को गिरफ्तार कर लिया. नैनो कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. पश्चिम बंगाल में इस कार पर बीयर लोड किया गया था. इसकी डिलीवरी पूर्णिया में होनी थी. गुलाबबाग निवासी बसंत कुमार को इसकी सप्लाई की जानी थी. जबकि जब्त कार सोनू सिंह की है.
इस बाबत जोकीहाट थाना अध्यक्ष श्यामनंदन यादव ने बताया कि बीयर लोड नैनो कार तेज रफ्तार में थी. भेभड़ा चौक पर एक ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी. गिरफ्तार बीयर कारोबारी से पूछताछ की जा रही है. नैनो कार संख्या बी आर11 एच 4895 को जब्त कर लिया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार विवेक कुमार सिंह को न्यायालय के आदेश पर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.