अररिया : गड़ेरियों को बंधक बनाकर लूट लिये 74 भेड़

फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज-रानीगंज पथ पर एसएच 77 से सटे हरिपुर वार्ड संख्या तीन में हथियारबंद अपराधियों ने गड़ेरियों को बंधक बनाकर 74 भेड़ लूट लिये और मारपीट भी की. शुक्रवार की देर रात एक पिकअप वैन से पहुंचे दर्जनों अपराधियों ने हथियार के बल सभी गड़ेरियों को नहर के पास ले जाकर हाथ बांध […]

फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज-रानीगंज पथ पर एसएच 77 से सटे हरिपुर वार्ड संख्या तीन में हथियारबंद अपराधियों ने गड़ेरियों को बंधक बनाकर 74 भेड़ लूट लिये और मारपीट भी की. शुक्रवार की देर रात एक पिकअप वैन से पहुंचे दर्जनों अपराधियों ने हथियार के बल सभी गड़ेरियों को नहर के पास ले जाकर हाथ बांध दिया व मारपीट की. इनके रुपये व मोबाइल भी छीन लिये. जानकारी मिलते ही ग्रामीण दौड़ कर आये व मुख्य सड़क पर लकड़ी रख कर अपराधियों को घेरने का प्रयास किया. लेकिन वे फारबिसगंज की ओर फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >