66 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट

सिकटी : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. सिकटी प्रखंड के कुल 109 बूथों में से कुछ बूथों पर इवीएम में तकनीकी खराबी को फौरन दूर कर मतदान प्रारंभ किया गया. एक दो बूथों पर पुलिस के द्वारा भीड़ को हटाने लिए किये […]

सिकटी : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. सिकटी प्रखंड के कुल 109 बूथों में से कुछ बूथों पर इवीएम में तकनीकी खराबी को फौरन दूर कर मतदान प्रारंभ किया गया.
एक दो बूथों पर पुलिस के द्वारा भीड़ को हटाने लिए किये गये बल प्रयोग के बाद लोग आक्रोशित हो गए. वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मतदान जारी रहा. बूथ संख्या 121 व 171 में सीयू व बीयू के जोड़ मे तकनिकी खराबी को दूर किया गया. 09 बजे तक 11 प्रतिशत, 11 बजे तक 28 प्रतिशत, 01 बजे तक 43 प्रतिशत मतदान हुआ. कम मतदाता वाले बूथों पर मतदान का प्रतिशत अच्छा रहा.
सिकटी विधानसभा के एआरओ सह उप विकास आयुक्त ने उफरैल चौक स्थित मतदान केन्द्र संख्या116 आंगनबाड़ी केंद्र पर निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया. प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवेश कुमार सिंह मुख्यालय सिकटी में स्थापित कंट्रोल रुम में लगातार अपडेट लेते रहे. .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >