बहरवाड़ी गांव में आग लगने से तीन परिवारों के घर जले

जोकीहाट : जोकीहाट प्रखंड के बहरवाड़ी गांव में सोमवार की बीते रात को वार्ड संख्या 03 में आग लगने के कारण तीन परिवारों के घर जल गये. इस अग्लगी की घटना में अग्निपीड़ितों के हजारों रुपये के संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. अग्निपीड़ित परिवारों में संजय मंडल, मंगन मंडल, कपूरचंद मंडल के […]

जोकीहाट : जोकीहाट प्रखंड के बहरवाड़ी गांव में सोमवार की बीते रात को वार्ड संख्या 03 में आग लगने के कारण तीन परिवारों के घर जल गये. इस अग्लगी की घटना में अग्निपीड़ितों के हजारों रुपये के संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है.

अग्निपीड़ित परिवारों में संजय मंडल, मंगन मंडल, कपूरचंद मंडल के घर जल गए. इस घटना में एक गाय, बछड़ा व चार बकरी भी झुलस गये हैं. आग लगने की सूचना मिलते ही पूरे बहरवाड़ी गांव में अफरातफरी मच गयी. आस-पास के लोगों के द्वारा किसी प्रकार से आग पर काबू पाया जा सका.
लोगों को द्वारा अग्निश्मन वाहन को भी सूचना दी गयी. लेकिन इससे पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया. हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. अग्निपीड़ितों ने बताया कि इसकी सूचना सीओ व थाना को दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >