आदर्श मवि जोकीहाट के प्रधानाध्यापक का कार्यकलाप नहीं पाया गया संतोषप्रद

अररिया : जोकीहाट प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय जोकीहाट के प्रधानाध्यापक मो साबिर अहमद के कार्यकलाप संतोषप्रद नहीं रहने के कारण उन्हें विभागीय कार्यवाही के अधीन रखते हुए प्रधानाध्यापक पद से हटा दिया गया है. विद्यालय के वरीय शिक्षक को प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में प्राधिकृत किया गया है. इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी […]

अररिया : जोकीहाट प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय जोकीहाट के प्रधानाध्यापक मो साबिर अहमद के कार्यकलाप संतोषप्रद नहीं रहने के कारण उन्हें विभागीय कार्यवाही के अधीन रखते हुए प्रधानाध्यापक पद से हटा दिया गया है. विद्यालय के वरीय शिक्षक को प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में प्राधिकृत किया गया है. इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने कार्यालय आदेश निर्गत किया है.

डीपीओ स्थापना बालेश्वर प्रसाद यादव ने अपने कार्यालय आदेश में कहा है कि जिला पदाधिकारी द्वारा 23 फरवरी को विद्यालय निरीक्षण प्रतिवेदन के आलोक में मो साबिर अहमद प्रधानाध्यापक आदर्श मध्य विद्यालय जोकीहाट का कार्य संतोषप्रद नहीं रहने के कारण कार्यालय पत्र संख्या 478 दिनांक 29 मार्च द्वारा विभागीय कार्यवाही अधीन किया गया.
इस कारण उनके बाद वरीय शिक्षक मुसब्बिर आलम को विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में प्राधिकृत किया जाता है. डीपीओ स्थापना ने प्रधानाध्यापक मो साबिर अहमद को निर्देश दिया है कि मुसब्बिर आलम प्रभारी प्रधानाध्यापक को विद्यालय का संपूर्ण प्रभार सौंप कर इसकी सूचना कार्यालय को कराना सुनिश्चित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >