123 किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

सिकटी. भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सिकटी पुलिस व एसएसबी कंपनी लेटी की संयुक्त कार्रवाई में 123 किलो गांजा जब्त किया. हालांकि इस कार्रवाई में तस्कर मौके पर से फरार हो गया. सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है. गुप्त सूचना मिली कि इंडो-नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 163 से गांजा की बड़ी खेप गुजरने वाली है. सूचना के तत्पश्चात इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गयी. एसएसबी व सिकटी थाना पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गयी. जब टीम उक्त स्थल पर पहुंची तो कुछ लोग नेपाल की तरफ से सर पर बोरी लिए नेपाल की तरफ से भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए. पुलिस पर नजर पड़ते हीं सभी बोरी को भारतीय क्षेत्र में फेंक भागने लगा. हालांकि पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन सभी नेपाल की तरफ भाग निकले. जब्त गांजा का अंतरराष्ट्रीय कीमत 25 लाख रुपये आंकी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >