न्याय मंडल अररिया में 12 न्यायिक पदाधिकारियों ने किया योगदान

उच्च न्यायालय पटना के आदेश पर किया योगदान

अररिया. उच्च न्यायालय पटना के आदेश पर सोमवार को न्याय मंडल अररिया में डीजे डिविजन से जुड़े 02 न्यायिक पदाधिकारी व सीजेएम डिविजन से जुड़े 10 न्यायिक पदाधिकारियों ने योगदान किया है. यह जानकारी जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार चौधरी व महासचिव संजीव कुमार सिन्हा ने दी. उन्होंने जानकारी देते बताया कि डीजे डिविजन से जुड़े एडीजे 01 मनोज कुमार तिवारी के तबादला के बाद उनके स्थान पर एडीजे 01 के रूप में विनीत कुमार सिंह ने योगदान किया है. एडीजे 04 रवि कुमार के तबादले के बाद एडीजे 04 के रूप में अमरेन्द्र श्रीवास्तव योगदान किया. इसी प्रकार, सीजेएम डिविजन से जुड़े एसीजेएम 01 अविनाश कुमार के तबादला उपरांत उनके स्थान पर एसीजेएम 01 के रूप में जूली कुमारी, फारबिसगंज अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में मुंसिफ शिव कुमार सिंटू के तबादला के बाद उनके स्थान पर मुंसिफ के रूप में सुमित कुमार सुमन योगदान किया है. ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विकास कुमार के तबादले के बाद उनके स्थान पर जेएम प्रतीक सागर, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट राजन कुमार के तबादला के बाद उनके स्थान पर जेएम कल्पना भारती, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार चौरसिया के तबादला के बाद उनके स्थान पर जेएम मासूम ख़नम, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट आशीष आनंद के तबादला के बाद उनके स्थान पर जेएम गुलाम रसूल, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कुमारी प्रीति के तबादला के बाद उनके स्थान पर जेएम रणधीर कुमार, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शादाब समर गौस के तबादला के बाद उनके स्थान पर जेएम विक्की कुमार, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार के तबादले के बाद उनके स्थान पर जेएम शिवम प्रताप सिंह, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रभात के तबादले के बाद उनके स्थान पर जेएम नेहा कुमारी ने योगदान किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >