विद्युत विच्छेदन टीम का मानदेय भुगतान सात माह से लंबित

विभाग ने काम नहीं लिया विरोध में दिया डीएम को आवेदन अररिया : विद्युत प्रशाखा अररिया में शहरी क्षेत्र के त्रिसदस्यीय विद्युत विच्छेदन टीम का मासिक भुगतान माह अगस्त 2017 लंबित है. विभागीय तौर पर फिलहाल विच्छेदन टीम से कोई काम नहीं लिया जा रहा है. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के इस रवैया को विभागीय आदेश […]

विभाग ने काम नहीं लिया विरोध में दिया डीएम

को आवेदन
अररिया : विद्युत प्रशाखा अररिया में शहरी क्षेत्र के त्रिसदस्यीय विद्युत विच्छेदन टीम का मासिक भुगतान माह अगस्त 2017 लंबित है. विभागीय तौर पर फिलहाल विच्छेदन टीम से कोई काम नहीं लिया जा रहा है. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के इस रवैया को विभागीय आदेश का उल्लंघन बताते हुए शहरी मानव बल संघ ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर इसकी लिखित शिकायत की है. मानव बल संघ द्वारा यह 29 जून 2018 को की गयी. इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होता देख संघ ने दोबारा आवेदन जिलाधिकारी के संज्ञान में भेजा है. जिलाधिकारी को दिये आवेदन में उनके स्तर से अब तक कार्रवाई नहीं होने पर मानव संघ के सदस्यों ने अपनी लाचारी व निराशा से अवगत कराया है. आवेदकों ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता,
कनीय अभियंता और विभाग से संबंधित ठेकेदार के बीच आपसी मिलभगत का आरोप लगाया है. साथ ही चोरी-छूपे नया मानव बल बहाल किये जाने पर उनकी निंदा की है. लगातार तीन सालों से विभाग को अपनी सेवा देने के बाद उन्हें विभाग द्वारा अचानक दरकिनार कर दिये जाने के इस मामले को गंभीरता पूर्वक जांच कर उचित कार्रवाई की मांग डीएम को दिये आवेदन में की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >