फारबिसगंज. फारबिसगंज पुलिस ने थानाक्षेत्र के भजनपुर वार्ड तीन में अवस्थित एक गौशाला व मुर्गी फार्म में छापेमारी कर 108 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया है. हालांकि छापेमारी के क्रम में गौशाला व मुर्गी फार्म का संचालक भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की. कहा कि भजनपुर वार्ड तीन में पप्पू उर्फ शमशेर अपने गौशाला सह मुर्गा फार्म में प्रतिबंधित कफ सिरप का खरीद बिक्री कर रहा था. उनके नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पुअनि अमित राज, प्रशिक्षु पुअनि मनीष कुमार व पीटीसी जीत नाग राज टाइगर मोबाइल जवान व पुलिस बल वरीय पदाधिकारी शामिल थे. मामले में कांड संख्या 171/26 दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.
108 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त
मुर्गी फार्म में छापेमारी
