Amit Shah Bihar Rally : नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिया दो लाख करोड़, किसान समागम में अमित शाह का दावा

Amit shah Bihar Rally : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार आये.उन्होंने पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया में एक जनसभा को संबोधित किया. इसके अलावे नंदनगढ़ का भी भ्रमण किया. भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भी मौजूद रहे. इसके बाद अमित शाह पटना में आयोजित किसान समागम कार्यक्रम में शामिल हुए.

Live Updates
3:18 AM. 26 Feb 23 9:48 PM. 25 Feb

गृह मंत्री अमित शाह ने गुरु के चरणों में मत्था टेका

दशमेश गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली तख्त श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरु के चरणों में मत्था टेका और उनका आशीर्वाद लिया. गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी द्वारा उन्हें सिरोपा भेट कर सम्मानित किया गया. सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जन्म स्थली आए केंद्रीय गृह मंत्री का सिख श्रद्धालुओं ने स्वागत किया. गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की ओर से उन्हें उपहार स्वरूप सिरोपा सौंपा गया और उन्हें सम्मानित किया गया. इस मौके पर पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद औऱ भाजपा विधायक नन्दकिशोर यादव समेत भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद रहे.

2:23 AM. 26 Feb 23 8:53 PM. 25 Feb

बिहार में कालाबाजारी के कारण यूरिया संकट

किसान समागम में अमित शाह ने कहा कि बिहार में यूरिया का कोई संकट नहीं है. केंद्र सरकार प्रयाप्त मात्रा में यहां के किसानों को यूरिया भेज रही है, लेकिन चारा खानेवाले अब यूरिया गायब करबा दे रहे हैं. बिहार में कालाबाजारी के कारण यूरिया संकट है. लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि यह संकट नहीं रहनेवाला है, क्योंकि भाजपा की बहुमत वाली सरकार बिहार में बननेवाली है.

2:23 AM. 26 Feb 23 8:53 PM. 25 Feb

नरेंद्र मोदी ने बजट के केंद्र में किसान को लाने का काम किया

नरेंद्र मोदी ने बजट के केंद्र में किसान को लाने का काम किया. कांग्रेस सरकार ने किसानों को केवल छलने का काम किया. मोदी जी ने मोटे अनात की योजना लागू कर किसानों की बहुत बड़ी समस्या का हल कर दिया है.

2:23 AM. 26 Feb 23 8:53 PM. 25 Feb

किसान समागम में बोले अमित शाह- स्वजातीय जमींदारों के खिलाफ स्वामी जी ने लड़ी लड़ाई

किसान समागम में अमित शाह ने कहा कि स्���ामी सहजानंद सरस्वती ने स्वजातीय जमींदारों के खिलाफ लड़ाई लड़ी. उन्होंने किसानों को जाति धर्म से ऊपर लाकर एकजुट किया. अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी. मैं ऐसे स्वतंत्रता सेनानी को नमन करता हूं. हम सबको स्वामी जी के संदेशों को जन जन तक पहुंचाना होगा.

2:23 AM. 26 Feb 23 8:53 PM. 25 Feb

किसान समागम में हल देकर अमित शाह का हुआ स्वागत

बापू सभागार में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर विवेक ठाकुर ने गृहमंत्री अमित शाह को हल देकर स्वागत किया. अपने स्वागत भाषण में उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की घोषणा के बाद अचानक सभी को स्वामी जी की याद आ गयी है.

2:23 AM. 26 Feb 23 8:53 PM. 25 Feb

किसान समागम में गरजे गिरिराज सिंह 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ढाई लाख करोड़ यूरिया सब्सिडी दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता के लोभी है. मैंने हमेशा यह बात कही है. आज बिहार में जंगज राज लौट आया है. लोग कहते हैं कि ये जाति और वो जाति मिल गयी तो भाजपा का हवा उड़ जायेगा. मैंने पूछना चाहता हूं कि गरीब, पिछड़ों, वंचितों और दलितों का आज नरेंद्र मोदी से बड़ा नेता कौन है. 2024 में भाजपा का नहीं इन लोगों का हवा उड़ जायेगा.

मुख्य बातें

Amit shah Bihar Rally : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार आये.उन्होंने पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया में एक जनसभा को संबोधित किया. इसके अलावे नंदनगढ़ का भी भ्रमण किया. भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भी मौजूद रहे. इसके बाद अमित शाह पटना में आयोजित किसान समागम कार्यक्रम में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >