बिहार के सभी विभागों में इस्तेमाल होंगे AI टूल्स, सरकार ने 15 अगस्त तक का रखा लक्ष्य

AI Conclave 2026: बिहार के सभी विभागों में अब एआई टूल्स का इस्तेमाल किया जाएगा. सरकार की ओर से 15 अगस्त तक सभी विभागों में एआई का इस्तेमाल शुरू कर दिए जाने का लक्ष्य तय किया गया है. इसके साथ ही पटना में ग्लोबल एआई सेंटर भी स्थापित किया जाएगा.

AI Conclave 2026: बिहार सरकार ने 15 अगस्त तक अधिक-से-अधिक विभागों में एआई आधारित समाधान लागू करने का लक्ष्य तय किया है. टाइगर एनालिटिक्स ने अगले एक साल में पटना में 200 एक्सपर्ट्स वाला ग्लोबल एआई सेंटर स्थापित करने की घोषणा की है. सोमवार को पटना में एआई कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया था.

राज्य को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल गवर्नेस में अग्रणी बनाने की दिशा में वैश्विक एआई और एडवांस्ड एनालिटिक्स कंपनी टाइगर एनालिटिक्स की ओर से यह आयोजन किया गया था. सम्मेलन में सरकार, एकेडमिक्स और टेक्निकल एक्सपर्ट ने बिहार के एआई रोडमैप और डिजिटल एरा में एआई की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की.

मुख्य सचिव बोले- आने वाले समय में बनेगा गेमचेंजर

राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि बिहार सरकार अब प्रशासनिक कामकाज में एआई का व्यापक उपयोग करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. सरकार का लक्ष्य है कि 15 अगस्त तक अधिक-से-अधिक विभागों में एआई आधारित समाधान लागू कर दिए जायेंगे, ताकि सरकारी प्रक्रियाएं तेज, पारदर्शी और नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक बन सकें.

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इस संबंध में मुख्यमंत्री और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के साथ भी विस्तृत चर्चा हो चुकी है और सभी विभागों के समन्वय से कार्य किया जाएगा. एआई आने वाले समय का सबसे बड़ा गेम चेंजर है. सरकार ने कई नीतियां बनाईं हैं और उन्हें लागू भी किया है, लेकिन अब सबसे बड़ी चुनौती यह सुनिश्चित करना है कि इनका वास्तविक लाभ आम लोगों तक पहुंचे. इसके लिए एआई की मदद से नीतियों के प्रभाव का विश्लेषण किया जाएगा.

पटना में स्थापित होगा ग्लोबल एआई सेंटर

टाइगर एनालिटिक्स के सीईओ महेश कुमार ने कहा कि एआई के क्षेत्र में बिहार तेजी से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है. राज्य में स्थापित देश के सबसे बड़े एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित हो रहा है. टाइगर एनालिटिक्स अगले एक साल में पटना में 200 एक्सपर्ट्स वाला ग्लोबल एआई सेंटर स्थापित करेगा.

यह टीम वैश्विक फॉर्च्यून-500 कंपनियों के लिए अत्याधुनिक एआई, रिसर्च और इनोवेशन परियोजनाओं पर काम करेगी. राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों के स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप उपलब्ध कराने और स्कूलों और कॉलेजों में बड़े पैमाने पर एआई ट्रेनिंग कार्यक्रम चलाया जाएगा. अगले कुछ सालों में करीब 5,000 छात्रों को उन्नत एआई ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है. बिहार को देश का अग्रणी एआई और नवाचार केंद्र बनाया जा सकता है.

Also Read: भरत तिवारी की तेरहवीं आज, हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना, SC में सुनवाई भी होगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >