Agnipath Scheme Protest Live: बिहार के 12 जिलों में 22 सोशल साइटों पर तीन दिन के लिए बैन

Agnipath Scheme Protest Live: अग्निपथ स्कीम के विरोध में बिहार में शुक्रवार को भी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. लखीसराय समेत कइ जगहों पर ट्रेनों में आग लगा दी गयी. जानिये किस तरह हिंसक हुआ विरोध. हर पल का अपडेट...

Live Updates
7:08 PM. 17 Jun 22 7:08 PM. 17 Jun

बिहार के 12 जिलों में 22 सोशल साइटों पर बैन

बिहार में 18 जून को बंद से पहले राज्य सरकार ने 12 जिलों में इंटरनेट पर लगाम लगाते हुए फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सएप समेत 22 साइट और एप्स पर अगले तीन दिन तक किसी तरह का मैसेज आना-जाना बैन कर दिया है.

7:08 PM. 17 Jun 22 7:08 PM. 17 Jun

मुजफ्फरपुर में मालगाड़ी में आग 

अग्निपथ योजना को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मुजफ्फरपुर के सिहो स्टेशन पर मालगाड़ी के पिछले हिस्से में लगाई आग.

7:08 PM. 17 Jun 22 7:08 PM. 17 Jun

गृह विभाग के अफसरों की आपात बैठक

बिहार में अग्निपथ पर बवाल पर गृह विभाग के अफसरों की आज आपात बैठक. इस अहम बैठक में जिलों के DM और SP होंगे शामिल.

7:08 PM. 17 Jun 22 7:08 PM. 17 Jun

हवाई फायरिंग के बाद एसपी

भागलपुर के खरीक में हवाई फायरिंग के बाद एसपी ने दिया बयान. कहा बहुत महंगा पड़ेगा, कीमत चुकानी पड़ेगी.

7:08 PM. 17 Jun 22 7:08 PM. 17 Jun

गया बख्तियारपुर ट्रेन में आग 

अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में विरोध के दौरान उपद्रवियों ने गया बख्तियारपुर ट्रेन में भी लगाई आग. किउल गया पैसेंजर से उतर छात्रों ने लगाई आग और चले गए.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

बिहार में 4 ट्रेनों में लगायी आग 

अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में विरोध के दौरान कुल 4 ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया. इन ट्रेनों में विक्रमिशला एक्सप्रेस, लोहित एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर भागलपुर इंटरसिटी व बिहार संपर्क क्रांति शामिल है.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

भागलपुर में प्रदर्शन

अग्निपथ के विरोध में बिहार के कई जिलों में बवाल कटा है. भागलपुर के खरीक और सुल्तानगंज में भी उग्र प्रदर्शन किया गया है.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

सुल्तानगंज में लाठीचार्ज

अग्निपथ योजना के विरोध में भागलपुर के सुल्तानगंज में भी विरोध की आग लगी. इस दौरन सुलतानगंज मे प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

भागलपुर के खरीक में पुलिस फायरिंग 

भागलपुर के खरीक में अग्निपथ के विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी. पथराव के विरोध में 6 से 7 चक्र फायरिंग की सूचना है.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

18 जून को बिहार बंद का आह्वान

सशस्त्र बलों में भर्ती की नयी योजना ‘अग्निपथ’ को लेकर बिहार के कई जिलों में बवाल कटा हुआ है. कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया. इस बीच आइसा-इनौस, रोजगार संघर्ष संयुक्त मोर्चा और सेना भर्ती जवान मोर्चा ने 18 जून को बिहार बंद का आह्वान किया है.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

लखीसराय में रेल यात्री की मौत

अग्निपथ योजना के विरोध में लखीसराय में दो ट्रेनों में आग लगा दी गयी. इस दौरान मुजफ्फरपुर-भागलपुर इंटरसिटी के एक यात्री की मौत हो गयी. सूत्रों के अनुसार, यात्री की मौत दहशत के कारण हो गयी. जिस ट्रेन में आग लगायी गयी उसमें वो सवार थे.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

फतुहा स्टेशन पर भी ट्रेन में लगायी आग

अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन लगातार हिंसा का रूप ले चुका है. फतुहा स्टेशन पर भी अब ट्रेन जलाने की सूचना है. बताया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर एक ट्रेन में आग लगा दी गयी है.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

भाजपा विधायक विनय बिहारी पर हमला

भाजपा विधायक विनय बिहारी पर हमला. प्रदर्शनाकारियों ने विनय बिहारी की गाड़ी में आग लगा दी और हंगामा किया है.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

बेतिया में एनएच 727 पर प्रदर्शन

बेतिया में एनएच 727 पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ जमा हो गयी. इस दौरान विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके भीड़ को तितर बितर करने का प्रयास किया.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

खगड़िया में भी विरोध प्रदर्शन

खगड़िया में भी विरोध प्रदर्शन किया गया है. मानसी में ट्रेन को रोका गया. जिसके बाद यात्री पैदल चलने पर मजबूर रहे.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

जमालपुर होकर जाने वाली 5 ट्रेनें कैंसिल

अग्निपथ स्कीम के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच जमालपुर होकर जाने वाली 5 ट्रेनें कैंसिल की गयी.

  • 12335 लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

  • 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस

  • 13241 बांका राजेंद्रनगर एक्सप्रेस

  • 13419 जनसेवा एक्सप्रेस

  • 03406 डाउन जमालपुर भागलपुर स्पेशल पैसेंजर

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान

अग्निपथ योजना पर मचे बवाल के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने युवाओं से शांति बनाये रखने की अपील की है और कहा है कि जल्द ही बहाली आएगी. युवा तैयारी करें.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

दानापुर में आग के हवाले फरक्का एक्सप्रेस 

अग्निपथ योजना को लेकर दानापुर में भी हिंसक विरोध हुआ. प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन पर खड़ी फरक्का एक्सप्रेस को निशाना बनाया. ट्रेन को आग के हवाले किये जाने की सूचना है.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

दानापुर में भी अग्निपथ को लेकर विरोध प्रदर्शन

दानापुर में भी अग्निपथ को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया. शुक्रवार को दानापुर स्टेशन प्रदर्शनकारियों के निशाने पर रहा. स्टेशन पर खड़ी ट्रेन पर पथराव किया गया. ट्रेन के शीशे तोड़ दिये गये. पुलिस ने भीड़ को हटाया.

7:08 PM. 17 Jun 22 7:08 PM. 17 Jun

धरहरा स्टेशन पर भी विरोध प्रदर्शन की आग

मुंगेर अंतर्गत आने वाले धरहरा स्टेशन पर भी विरोध प्रदर्शन की आग पहुंच गयी. अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने धरहरा स्टेशन पर ट्रैक जाम किया. इस दौरान स्टेशन परिसर में जमकर उत्पात मचाया गया. तोड़फोड़ व आगजनी से रेलवे की संपत्ति को नुकसान भी पहुंचा.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

बिहटा में विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप लिया.

बिहटा में विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया. हिंसक विरोध में पथराव के दौरान एक सिपाही का सिर फट गया. उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया गया.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

बेतिया में विरोध ने हिंसा का रूप लिया

बेतिया में विरोध ने हिंसा का रूप ले लिया है. नेशनल हाइवे 727 पर भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया है. कई गाड़ियों को निशाना बनाने की सूचना है. पुलिस भीड़ को तितर-बितर करने में जुटी है.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

मुंगेर के धरहरा में हिंसक हुआ विरोध प्रदर्शन

मुंगेर के धरहरा में हिंसक हुआ विरोध प्रदर्शन. उपद्रवियों ने रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

मुंगेर: जमालपुर होकर गुजरने वाली 5 ट्रेनें  कैंसिल

  • 12335 लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस

  • 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस

  • 13241 बांका राजेंद्रनगर एक्सप्रेस

  • 13419 जनसेवा एक्सप्रेस

  • 03406 डाउन जमालपुर भागलपुर स्पेशल पैसेंजर

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

बिहार संपर्क क्रांति आग के हवाले

समस्तीपुर के धर्मपुर में बिहार संपर्क क्रांति को आग के हवाले कर दिया गया. अग्निपथ पर उपद्रव बिहार में अब बढ़ता ही जा रहा है.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

संजय जायसवाल के घर पर हमला

अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार के कई जिलों में बवाल कटा है. बेतिया में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के आवास को भी उपद्रवियों ने निशाने पर लिया, ऐसी सूचना है कि संजय जायसवाल के घर पर उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की. भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

मुंगेर में बवाल

अग्निवीरों की बहाली के विरोध में युवाओं ने मुंगेर में रेल सेवा को किया अस्त-व्यस्त, जमालपुर में यात्री परेशान, धरहरा में युवाओं ने रेलवे स्टेशन में किया तोड़फोड़.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

मुजफ्फरपुर भागलपुर इंटरसिटी में आग लगायी

लखीसराय स्टेशन पर विक्रमशिला एक्सप्रेस को आग के हवाले कर दिया गया जबकि आउटर पर ही 3420 मुजफ्फरपुर भागलपुर इंटरसिटी में आग लगा दी गयी.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

दाउदनगर में पुलिस गाड़ी आग के हवाले

दाउदनगर में जमकर बवाल काटा गया है. प्रदर्शनकारियों ने विरोध के दौरान पुलिस की एक गाड़ी और स्कूल से संबंधित तीन बस को फूंक दिया.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

औरंगाबाद में बवाल

सेना में बहाली के लिए प्रस्तावित अग्नीपथ योजना के विरोध में औरंगाबाद जिले में हजारों की संख्या में युवा सड़क पर उतरे हुए हैं .औरंगाबाद और दाउदनगर में सुबह से ही युवाओं द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जा रहा है. औरंगाबाद जिला मुख्यालय के महाराणा प्रताप चौक के पास हजारों की संख्या में युवा सुबह छह बजे से सड़क पर उतर पड़े सड़क जाम कर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

मनकठा स्टेशन पर बवाल

लखीसराय स्टेशन पर विक्रमशिला एक्सप्रेस में आग लगा दी गयी. जबकि मनकठा स्टेशन पर बवाल काटा गया है.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

डिप्टी सीएम रेणु देवी के आवास पर हमला

अग्निपथ योजना को लेकर बिहार के बेतिया में भी प्रदर्शन किया जा रहा है. बेतिया में डिप्टी सीएम रेणु देवी के आवास में तोड़फोड़ व पथराव की सूचना है.

7:08 PM. 17 Jun 22 7:08 PM. 17 Jun

100 से अधिक ट्रेनों का रूट बदला

बिहार में शुक्रवार को भी प्रदर्शनकारियों ने बवाल काटा है. कई रूटों पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है. जिसके बाद रेलवे ने 100 से अधिक ट्रेनों का रूट बदला है जबकि कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

बिहार में कई जगहों पर काटा गया बवाल

सशस्त्र बलों में भर्ती की नयी योजना ‘अग्निपथ’ को लेकर युवाओं का आक्रोश बिहार के कई जिलों में शुक्रवार को भी जारी है. बिहटा, बक्सर, नालंदा, आरा, समस्तीपुर, लखीसराय, खगड़िया और आरा व मुंगेर में प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल काटा.

3:31 PM. 17 Jun 22 3:31 PM. 17 Jun

आग के हवाले विक्रमशिला एक्सप्रेस

बिहार में अग्निनपथ योजना को लेकर बवाल शुक्रवार को भी जारी है. लखीसराय स्टेशन पर जमकर हंगामा किया गया. विक्रमशिला एक्सप्रेस को आग के हवाले कर दिया गया है. सूचना है कि ट्रेन की 3 बोगियों में आग लगा दी गयी. वहीं स्टेशन परिसर में जमकर लूटपाट किया गया.

10:01 AM. 17 Jun 22 10:01 AM. 17 Jun

आक्रोशित युवाओं ने किया बिहटा मुख्य चौक जाम

बिहार में विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है. राज्य के कई स्टेशनों पर युवाओं ने ट्रेनों में आग लगा दी है. कई जगहों पर भारी तोड़फोड़ भी की गयी है. इस दौरान बिहटा में रेलवे ट्रेक के बाद उग्र युवाओं ने लाठी डंडे के साथ बिहटा मुख्य चौक को जाम कर दिया है.

10:01 AM. 17 Jun 22 10:01 AM. 17 Jun

धू-धू कर जली ट्रेन

लखीसराय स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने विक्रमशिला एक्सप्रेस को फूंक दिया. इस दौरान यात्रियों ने भाग कर किसी तरह से अपनी जान बचाई.

10:01 AM. 17 Jun 22 10:01 AM. 17 Jun

बिहिया नगर में धारा 144 लगाया गया

बिहिया स्टेशन पर भारी बवाल और तोड़फोड़ के कारण नगर में धारा 144 लगाया गया है. प्रशासन ने घोषणा कर दिया है.

10:01 AM. 17 Jun 22 10:01 AM. 17 Jun

कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन पर आगजनी

कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन पर उपद्रवी आगजनी कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है. जिससे जगह-जगह अन्य ट्रेनों को रोक दिया गया है. इस दौरान पूरी तरह से रेल सेवा बाधित है.

10:01 AM. 17 Jun 22 10:01 AM. 17 Jun

समस्तीपुर में बिहार संपर्क क्रन्ति को उपद्रवियों ने किया आग के हवाले

मोहिउद्दीननगर में लोहित एक्सप्रेस और समस्तीपुर में बिहार संपर्क क्रन्ति को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया.

10:01 AM. 17 Jun 22 10:01 AM. 17 Jun

हाजीपुर स्टेशन पर तोड़फोड़

हाजीपुर स्टेशन पर उग्र युवाओं ने जमकर तोड़फोड़ किया है. इस दौरान प्लेटफार्म को खाली कराया गया.

10:01 AM. 17 Jun 22 10:01 AM. 17 Jun

बिहटा में हंगामा

बिहटा रेलवे स्टेशन पर उग्र आर्मी अभ्यर्थियों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा कर रहे हैं. अग्निपथ योजना के विरोध में सैकड़ों युवाओं ने ट्रेन को रोकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

10:01 AM. 17 Jun 22 10:01 AM. 17 Jun

हाजीपुर में जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस में लगाई आग

हाजीपुर-बरौनी रेलखंड के मोहिउद्दीननगर स्टेशन पर जमकर हंगामा. जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस में आग लगा दी गयी है.

7:08 PM. 17 Jun 22 7:08 PM. 17 Jun

हाजीपुर स्टेशन पर बवाल

ट्रेन रोककर विरोध प्रदर्शन कर रहे युवा

10:01 AM. 17 Jun 22 10:01 AM. 17 Jun

बिहिया में भारी बवाल, उपद्रवियों ने जमकर किया तोड़फोड़

अग्निपथ योजना के विरोध में बिहिया स्टेशन पर उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ किया है. इसके बाद स्टेशन पर आग लगा दी है. स्टेशन को तहस नहस करने का प्रयास किया गया है. इस दौरान स्टेशन पर खड़े लोगों को भी जमकर पीटा गया है. बिहिया स्टेशन के पश्चिमी रेल क्रासिंग पर अब भी भारी संख्या में उपद्रवी मौजूद हैं. सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ और एसडीओ मौके पर पहुंच गये है.

10:01 AM. 17 Jun 22 10:01 AM. 17 Jun

कल की अपेक्षा आज कुछ ज्यादा उग्र दिख रहे युवक

अग्निपथ योजना के विरोध के तीसरे दिन भी बक्सर स्टेशन पर युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे है. आज सुबह होते ही डुमरांव स्टेशन पर युवकों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है. जिससे बक्सर में श्रमजीवी एक्सप्रेस अभी तक खड़ी है. कल की अपेक्षा आज युवक कुछ ज्यादा ही उग्र दिखाई दे रहे हैं.

10:01 AM. 17 Jun 22 10:01 AM. 17 Jun

लखीसराय में युवाओं ने विक्रमशिला एक्सप्रेस को फूंका

लखीसराय में युवा उग्र प्रदर्शन कर रहे है. आक्रोशित युवाओं ने विक्रमशिला एक्सप्रेस के B-3 कोच से सभी यात्रियों को बाहर निकाल दिया और इसके बाद इस बोगी को फूंक दिया है.

10:01 AM. 17 Jun 22 10:01 AM. 17 Jun

युवाओं ने चलती ट्रेन पर किया पथराव

भोजपुर में युवाओं ने उत्पात मचाना शुरू कर दिये है. चलती ट्रेन पर युवाओं ने जमकर पथराव किया. युवाओं की भीड़ देखकर स्टेशन के आसपास की दुकानें बंद है. रेलवे ट्रैक जाम होने से आरा रेलवे स्टेशन पर पंजाब मेल, विभूति एक्सप्रेस अप में तो डाउन लाइन से आने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें टुदिगंज, तो कोई बक्सर स्टेशन पर खड़ी है.

10:01 AM. 17 Jun 22 10:01 AM. 17 Jun

बिहिया रेलवे टैक पर टायर जलाकर युवा कर रहे विरोध प्रदर्शन

अग्निपथ स्कीम के विरोध में शुक्रवार की सुबह से ही भोजपुर जिले के बिहिया स्टेशन पर युवाओं ने रेलवे ट्रैक जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है. आक्रोशित छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है. इधर, लखीसराय में आज डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस के आगे टायर जलाकर युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे है.

10:01 AM. 17 Jun 22 10:01 AM. 17 Jun

बक्सर में बवाल, भोजपुर में ट्रेन पर पथराव

लखीसराय में शुक्रवार की सुबह अग्निपथ योजना के विरोध में युवा डाउन विक्रमशिला को रोक दिया है. ट्रेन के आगे टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है. हजारों की संख्या में युवा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है.

मुख्य बातें

Agnipath Scheme Protest Live: अग्निपथ स्कीम के विरोध में बिहार में शुक्रवार को भी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. लखीसराय समेत कइ जगहों पर ट्रेनों में आग लगा दी गयी. जानिये किस तरह हिंसक हुआ विरोध. हर पल का अपडेट…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >