Video: बिहार के तीन बच्चों के लिए मसीहा बने सोनू सूद, फतेह की शूटिंग के दौरान सिकंदर से किया बड़ा वादा

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने सहरसा के मो. सिकंदर के तीन बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा लिया है. सोनू सूद ने इंडिया गेट पर फतेह की शूटिंग के दौरान सिकंदर से मिले थे. वीडियो में देखिए पॉपकॉर्न बेचने वाले से उन्होंने क्या बातचीत की.

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने सहरसा के मो. सिकंदर के तीन बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा लिया है. सोनू सूद ने इंडिया गेट पर फतेह की शूटिंग के दौरान सिकंदर को साइकिल पर पॉपकॉर्न और कैंडी बेचते हुए देखा था. उसके बाद काफी कुछ बातें की. सोनू सूद ने सिकंदर से उसके बच्चों के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह अपने तीन बेटों को अच्छे स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं. लेकिन आर्थिक तंगी के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है.

सोनू सूद ने उन्हें आश्वासन दिया कि हम हैं न सभी अच्छे स्कूल में पढ़ेंगे और नाम करेंगे. अब बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी वह उठाएंगे. सोनू सूद ने सिकंदर से मुलाकात का वीडियो अपने एक्स (पहले ट्वीटर) पर साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी दरियादिली की खूब सराहना की और उन्हें गरीबों का मसीहा बताया.

Also Read: पटना से बिहार के इन शहरों के बीच दूरी होगी कम, तीन एक्सप्रेसवे के निर्माण से सफर होगा आसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >