वर्चस्व को लेकर मारपीट, गोलीबारी

पटना सिटी : चौक थाना क्षेत्र के काली स्थान दीरा पर मोहल्ला में मंगलवार की देर रात दो गुटों में वर्चस्व कायम रखने को लेकर मारपीट व गोलीबारी की घटना हुई. स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और तीन बदमाशों को खदेड़ कर पकड़ा, जबकि अन्य फरार हो गये, जिनकी तलाश में […]

पटना सिटी : चौक थाना क्षेत्र के काली स्थान दीरा पर मोहल्ला में मंगलवार की देर रात दो गुटों में वर्चस्व कायम रखने को लेकर मारपीट व गोलीबारी की घटना हुई. स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और तीन बदमाशों को खदेड़ कर पकड़ा, जबकि अन्य फरार हो गये, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.
थानाध्यक्ष अशोक कुमार पांडे ने बताया कि वर्चस्व को लेकर दो गुटों में रात्रि साढ़े 11 बजे के आपस झंझट हुआ था, जिसमें फायरिंग की गयी थी.
खदेड़ कर पकड़ा : थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलने के बाद गश्ती दल मौके पर पहुंची और पुलिस को देखते ही भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस टीम ने खदेड़ कर पकड़ा. पकड़े गये बदमाशों में दीपक यादव व अजीत कुमार हैं. इन दोनों की तलाशी में पुलिस ने छह कारतूस व तीन मोबाइल फोन बरामद किये.
हालांकि, घटनास्थल से पुलिस ने आठ खोखा और तीन बाइकों को बरामद किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त बाइकों में एक
बाइक बगैर नंबर प्लेट की है. थानाध्यक्ष ने संभावना जतायी है कि जब्त तीनों बाइकों में एक चोरी की है. इस मामले में छानबीन की जा रही है. पुलिस गिरफ्त में आये दो युवकों से पूछताछ के बाद बुधवार की शाम पुलिस ने तीसरे बदमाश छोटू यादव को धर दबोचा दीरा मोहल्ले में तनातनी
थानाध्यक्ष की मानें, तो गिरफ्तार युवकों से पूछताछ में मारपीट व फायरिंग की घटना में कौन-कौन शामिल थे, इस खुलासा होने के बाद अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. फायरिंग की घटना को लेकर दीरा पर मोहल्ले में तनातनी व दहशत का माहौल कायम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >