बिहार के 8 लाख से ज्यादा लोगों को दिए जायेंगे 7-7 हजार रुपये, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

Flood Victim Relief Fund: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया. पीड़ितों को 7-7 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बाढ़ पीड़ितों के अकाउंट में ट्रांसफर किए जायेंगे.

Flood Victim Relief Fund: बिहार में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. कई जिलों में बाढ़ की वजह से स्थिति गंभीर बनी हुई है. लेकिन इस बीच प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जरूरी फैसला लिया है. बाढ़ पीड़ितों को सरकार की ओर से सहायता राशि दी जाएगी.

579.23 करोड़ सहायता देने की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 8 लाख से भी ज्यादा बाढ़ पीड़ितों को 7-7 हजार रुपये सहायता राशि देने का ऐलान किए. बाढ़ पीड़ितों के खाते में डीबीटी के माध्यम से बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जायेंगे. यह फैसला पीड़ितों के लिए बेहद खास माना जा रही है. आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों की लिस्ट मंगा ली गई है. इन परिवारों को 579.23 करोड़ अनुग्रह सहायता के तौर दिए जाने की तैयारी है.

15 जिलों में लोग बाढ़ से प्रभावित

बिहार के 15 जिलों में करीब 49.36 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं. कई इलाकों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पटना में गंगा और पुनपुन नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. दूसरी तरफ, प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

केंद्र की टीम आएगी बिहार

सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया था कि 16 सितंबर को केंद्र सरकार की टीम बिहार पहुंचेगी और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करेगी. उन्होंने यह भी बताया था कि यह टीम केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आने वाली है. सम्राट चौधरी के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह ने खुद फोन कर उन्हें केंद्रीय टीम के बिहार आने की जानकारी दी.

बिहार की नदियों में उफान बरकरार

नेपाल में हो रही बारिश और पिछले दिनों आई बाढ़ की वजह से बिहार में नदियां उफनाई हुईं हैं. कई नदियां खतरे के लाल निशान के ऊपर बह रही है. आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) की माने तो, फिलहाल 15 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. इन जिलों में पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अररिया शामिल है. टोटल 88 प्रखंडों की 575 ग्राम पंचायतों के 49.36 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं.

Also Read: दिल्ली-पटना बुलेट ट्रेन हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का DPR तैयार, 865 किमी लंबा बिछेगा ट्रैक, जानिए ताजा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >