नालंदा में किसान से डेढ़ लाख की लूट

बिहारशरीफ (नालंदा). जिले के वेना थाने के गंगा विगहा गांव में सोमवार की देर शाम अपराधियों ने किसान से डेढ़ लाख रुपये लूट लिये. लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने किसान व उसकी पत्नी धर्मशीला देवी की पिटाई भी की. पीड़ित किसान को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. उसने एक को नामजद […]

बिहारशरीफ (नालंदा).

जिले के वेना थाने के गंगा विगहा गांव में सोमवार की देर शाम अपराधियों ने किसान से डेढ़ लाख रुपये लूट लिये. लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने किसान व उसकी पत्नी धर्मशीला देवी की पिटाई भी की. पीड़ित किसान को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. उसने एक को नामजद बनाते हुए कांड दर्ज कराया है.

बताया जाता है कि गंगा विगहा गांव निवासी उपेंद्र यादव अपने मित्र से घर बनाने के नाम पर 1.5 लाख रुपये कर्ज लेकर हरनौत बाजार से गांव जा रहे थे. ज्योंही वह घर पहुंचे कि घात लगाये कुछ लोगों ने रुपये व एक सोने की चेन छीन ली. अपराधियों की संख्या चार होने की बात किसान ने बतायी है. वेना के थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने फोन पर बताया कि मामले की जांच की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >