अपहरण करने का आरोपित गिरफ्तार

बरबीघा (शेखपुरा) . प्रखंड के माउर गांव निवासी रविंद्र झा के नाबालिग बेटे धर्मवीर झा के अपहरण मामले के मुख्य आरोपित गोपाल झा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष मैथिलीशरण ने बताया कि शादी की नीयत से मई माह में धर्मवीर झा का माउर से कॉलेज आते समय अपहरण कर लिया गया था, […]

बरबीघा (शेखपुरा) . प्रखंड के माउर गांव निवासी रविंद्र झा के नाबालिग बेटे धर्मवीर झा के अपहरण मामले के मुख्य आरोपित गोपाल झा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष मैथिलीशरण ने बताया कि शादी की नीयत से मई माह में धर्मवीर झा का माउर से कॉलेज आते समय अपहरण कर लिया गया था, जिसकी प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी. सोमवार को नवादा जिले के हेमदा गांव से मुंद्रिका झा के बेटे गोपाल झा को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है. गिरफ्तार गोपाल झा ने बताया कि धर्मवीर झा की शादी करवा दी गयी है. परंतु दहेज के लालच में झूठा आरोप लगा कर लड़कीकोलाने से रवींद्र झा इनकार कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >