दरभंगा में दिनदहाड़े 4 लोगों को मारी गोली, 2 की मौके पर ही मौत

दरभंगा में अपराधियों ने दिनदहाड़े 4 लोगों को गोली मारी है. चार में से दो की मौके पर ही मौत हो गयी है, जबकि दो की हालत गंभीर है. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हत्याकांड के पीछे के आपसी वर्चस्व की बात कही जा रही है.

दरभंगा. दरभंगा में अपराधियों ने दिनदहाड़े 4 लोगों को गोली मारी है. चार में से दो की मौके पर ही मौत हो गयी है, जबकि दो की हालत गंभीर है. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हत्याकांड के पीछे के आपसी वर्चस्व की बात कही जा रही है. बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमैठी चौक के पास की यह घटना है.

पहले भी कई बार हमला हो चुका था

एक मृतक की पहचान निगम कर्मी अनिल सिंह के रूप में हुई है, जो ओझौल गांव का रहने वाला था. अनिल सिंह पर पहले भी कई बार हमला हो चुका था. कई मामले को लेकर अनिल सिंह पर भी कई थानों में केस दर्ज है. आपसी वर्चस्व में कई बार गोलबारी की घटना हो चुकी है. एसएसपी अवकाश कुमार ने दो की मौत होने की पुष्टि की है.

अपराधियों ने सफारी गाड़ी पर गोलीबारी की

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमेठी चौक के पास पहले से घात लगाये अपराधियों ने सफारी गाड़ी पर गोलीबारी की. गाड़ी पर सवार चार लोगों पर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की. गोली लगने से दो लोगों की मौके हो गयी, जब कि दो लोग गोली लगने से घायल हो गये. अनिल सिंह व एक अन्य का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है.

पूरे इलाके में नाकेबंदी की गयी

घटना की सूचना मिलने ही मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा वही घायलों को भी इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके में नाकेबंदी की गयी है. फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >