भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल बिहार पहुंचेंगे

पटना: इस वर्ष के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के साथ अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल पटना आ रहे हैं. यहां जारी विज्ञप्ति में प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता संजय मयूख ने बताया कि शाह कल दोपहर 12 बजे पटना शहर स्थित वेटनरी कॉलेज […]

पटना: इस वर्ष के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के साथ अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल पटना आ रहे हैं. यहां जारी विज्ञप्ति में प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता संजय मयूख ने बताया कि शाह कल दोपहर 12 बजे पटना शहर स्थित वेटनरी कॉलेज मैदान में आयोजित कपरूरी ठाकुर जयंती समारोह को सम्बोधित करेंगे.

विज्ञप्ति में बताया गया कि उसके बाद अपराह्न चार बजे गांधी मैदान में स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे एवं श्र्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में 4.15 बजे भाजपा के पूरे बिहार के मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे.
संजय ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 24 जनवरी को प्रात: 9 बजे लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास पर जाकर उनकी मूर्ति पर भी माल्यार्पण करेंगे.वह 11 बजे भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद कपरूरी ठाकुर के स्मृति निवास जाकर वहां भी माल्यार्पण करेंगे और उसके बाद दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे.
उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, राधा मोहन सिंह, धर्मेन्द्र प्रधान, राजीव प्रताप रुढी, रामकृपाल यादव और गिरीराज सिंह शाह के साथ रहेंगे. बिहार में इसी साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >