बिहार : भागलपुर से हथियारों के साथ गिरफ्तार हुआ सरगना

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले से एक सरगना को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार भागलपुर के नौगछिया से उस सरगना को विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमाशंकर राय ने आज बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर कल देर रात एक विशेष अभियान में सरगना […]

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले से एक सरगना को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार भागलपुर के नौगछिया से उस सरगना को विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमाशंकर राय ने आज बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर कल देर रात एक विशेष अभियान में सरगना अशोक यादव को गिरफ्तार किया गया.

जब्त किये गये हथियारों में दो राइफल, एक डबल बैरल बंंदूक, चार पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला बारुद बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि यादव का गिरोह कई अपराधों में शामिल रहा है, जिसके कारण पुलिस उसकी तलाश में थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >