गोपालगंज में कुख्यात विशाल सिंह चार सहयोगियों के साथ गिरफ्तार

गोपालगंज : अंतरराज्यीय गैंग के सरगना विशाल सिंह को एसटीएफ ने शनिवार को उसके चार अपराधियों के साथ गिरफ्तार किया गया. इनके पास से आठ मोबाइल बरामद किये गये हैं. सारण के डीआइजी विजय कुमार वर्मा ने इसकी जानकारी दी. डीआइजी ने कहा कि यूपी-बिहार में तीन हत्याओं समेत करीब 22 आपराधिक मामलों में विशाल […]

गोपालगंज : अंतरराज्यीय गैंग के सरगना विशाल सिंह को एसटीएफ ने शनिवार को उसके चार अपराधियों के साथ गिरफ्तार किया गया. इनके पास से आठ मोबाइल बरामद किये गये हैं. सारण के डीआइजी विजय कुमार वर्मा ने इसकी जानकारी दी. डीआइजी ने कहा कि यूपी-बिहार में तीन हत्याओं समेत करीब 22 आपराधिक मामलों में विशाल सिंह की तलाश थी.

कुख्यात विशाल सिंह उर्फ वीर सिंह मीरगंज थाने के मटिहानी माधो का है. अन्य अपराधी में उचकागांव थाने के बालाहाता गांव का शंभु सिंह, भोरे थाने के बड़हरा गांव का वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डीएस, इसी गांव का मन्नु सिंह तथा यूपी के देवरिया जिले के दीक्षित टोली निवासी प्रदीप यादव शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >