पटना : एसटीएफ ने राजधानी में अपराध का पर्याय बने बाइकर्स गैंग कुख्यात अपराधी राधे सरकार को गिरफ्तार कर शास्त्रीनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है. किंग्स आॅफ पटना गैंग का यह सदस्य एसटीएफ की मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल था. इस कार्रवाई को पड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है. […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
पटना : एसटीएफ ने राजधानी में अपराध का पर्याय बने बाइकर्स गैंग कुख्यात अपराधी राधे सरकार को गिरफ्तार कर शास्त्रीनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है. किंग्स आॅफ पटना गैंग का यह सदस्य एसटीएफ की मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल था. इस कार्रवाई को पड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है.
एसटीएफ ने मीडिया काे बताया कि रूपससपुर थाना क्षेत्र के महुआबाग से गिरफ्तार राधे सरकार को शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में बीते एक जून को हुई आपराधिक घटना (कांड संख्या 492/19) में गिरफ्तार किया गया है. स्थानीय पुलिस अपराधी से पूछताछ कर रही है. एसटीएफ को मिली इस बड़ी सफलता की जानकारी देते हुए एसटीएफ एसपी ने बताया कि बाइकर्स गैंग के वांटेड क्रिमिनल राधे सरकार को टीम ने दबोचा है. उन्होंने आगे बताया कि शास्त्री नगर थाना को उसे हैंड ओवर कर दिया गया है. पुलिस को इसकी कई दिनों से तलाश थी.
नहीं सुधरे तो गुंडा रजिस्टर में दर्ज होंगे बाइकर्स गैंग के सदस्यों के नाम
पटना : पटना पुलिस अब शहर में सक्रिय बाइकर्स गैंग को जड़ से खत्म करने के लिए कवायद को शुरू कर दिया है. सिटी एसपी विनय कुमार तिवारी के नेतृत्व में 80 पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की टीम गठित कर दी गयी है. टीम में तीन डीएसपी, थानाध्यक्ष, सब इंस्पेक्टर व जवान शामिल किये गये हैं.
इसके साथ ही बाइकर्स गैंग के सदस्यों की पूरी लिस्ट भी तैयार कर ली गयी है. पुलिस टीम ने यह भी जानकारी रख रही है कि जो जमानत पर छूटे हैं, वे फिलहाल क्या कर रहे हैं. बाइकर्स गैंग का पटना में आतंक है और हर छोटे-बड़े अपराध की वारदात में इनका नाम सामने आ रहा है.
रुपये लेकर जमीन को कब्जा दिलाने का काम हो या किसी नेता के जुलूस में नारेबाजी का काम, फिलहाल बाइकर्स गैंग ही ठेका ले रहे हैं. सुपारी लेकर हत्या, शराब व हथियार की बिक्री भी बाइकर्स गैंग का काम है. खास बात यह है कि पटना के गली-मुहल्लों में भी बाइकर्स गैंग अलग-अलग नाम से बन गये हैं और आपस में वर्चस्व को लेकर भी मारपीट व फायरिंग करते रहते हैं.
पुलिस सोशल साइट्स पर भी नजर रख रही है. इस माध्यम से पुलिस ने बाइकर्स गैंग के खिलाफ कई जानकारियां भी हासिल की है. इसके साथ ही पुलिस ने बाइकर्स गैंग के सदस्यों से संपर्क किया है और उन्हें सुधरने की हिदायत दी है. इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि अगर नहीं सुधरे तो उनका नाम गुंडा रजिस्टर में भी डाल दिया जायेगा. सिटी एसपी सेंट्रल विनय कुमार तिवारी ने बताया कि बाइकर्स गैंग को जड़ से खत्म करने के लिए टीम बना दिया गया है और काम भी शुरू हो गया है.