ताबड़तोड़ फायरिंग कर फैलायी दहशत, दो गिरफ्तार, भगदड़

पटना सिटी : अगमकुआं थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर कांटी फैक्टरी मोड़ के समीप सोमवार की शाम लगभग सात बजे बाइक पर सवार होकर आये आधा दर्जन बदमाशों ने फायरिंग कर दशहत फैला दी. ताबड़तोड़ हो रही फायरिंग से वहां अफरा-तफरी मच गयी. आसपास में स्थित दुकानों के शटर गिरने लगे. इतना ही नहीं […]

पटना सिटी : अगमकुआं थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर कांटी फैक्टरी मोड़ के समीप सोमवार की शाम लगभग सात बजे बाइक पर सवार होकर आये आधा दर्जन बदमाशों ने फायरिंग कर दशहत फैला दी.

ताबड़तोड़ हो रही फायरिंग से वहां अफरा-तफरी मच गयी. आसपास में स्थित दुकानों के शटर गिरने लगे. इतना ही नहीं बदमाशों ने राहगीर के साथ भी मारपीट की. इसी बीच स्थानीय लोगों की सूचना पर अगमकुआं थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची.
इससे पहले ही फायरिंग करने वाले बदमाश हवा में हथियार लहराते हुए कुछ सड़क से तो कुछ गलियों के रास्ते से फरार हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद दो युवकों को गिरफ्तार किया है. अगमकुआं थाने की पुलिस ने बताया कि पकड़े गये दोनों युवकों की पहचान आकाश व हर्ष के रूप में हुई.
दोनों से पूछताछ की जा रही है. इसी बीच एएसपी मनीष कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच- पड़ताल आरंभ की. एएसपी ने बताया कि गांधी नगर के पास प्रदुद्य कुमार आम का ठेला लगाता है. वहीं पर उसकी मां भी दुकान लगाती है. सोमवार की सुबह में प्रदुद्य का स्थानीय मुरारी से झगड़ा व मारपीट हुई थी. इसके बाद मुरारी अपने साथियों के साथ लेकर आया और फायरिंग शुरू कर दी.
पुलिस ने छह राउंड न फायरिंग होने की बात कही. बताया जाता है कि बदमाशों ने ठेले पर रखे सामान को भी फेंक दिया. साथ ही राहगीरों के साथ भी मारपीट की. बाइक सवार व्यक्ति पुलिस को बताया कि स्कूटी सवार महिला के साथ जब बदमाशों ने मारपीट की, तो उसने इसका विरोध किया, इसके बाद उसके साथ भी मारपीट की गयी. इसके बाद उपद्रव की सूचना सिटी एसपी जीतेंद्र कुमार व अगमकुआं थाना की पुलिस को दी.
अगमकुआं थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. युवकों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने व आरोपितों की बाइक जब्त कर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >