फुलवारीशरीफ : सरिस्ताबाद निवासी अशोक कुमार ने बेऊर थाना पुलिस पर बदसलूकी ,पक्षपात और बहन के हत्यारों द्वारा केस वापस नहीं लेने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी का गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगायी है. अशोक कुमार ने सीएम कार्यालय में पत्र देकर गुहार लगायी है कि जमीन विवाद में 15 मार्च को उसकी बहन डेजी कुमारी को दूसरे पक्ष के लोगो ने रॉड व खंती से मारकर जख्मी कर दिया था, जिसकी मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गयी थी.
बहन के हत्यारे दे रहे जान मारने की धमकी
फुलवारीशरीफ : सरिस्ताबाद निवासी अशोक कुमार ने बेऊर थाना पुलिस पर बदसलूकी ,पक्षपात और बहन के हत्यारों द्वारा केस वापस नहीं लेने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी का गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगायी है. अशोक कुमार ने सीएम कार्यालय में पत्र देकर गुहार लगायी है कि […]

इस हत्याकांड के नामजद आरोपित खुलेआम घूमकर केस वापस लेने अन्यथा पूरे परिवार को जान से मारने को धमकी दे रहे हैं . अशोक का कहना है कि इस हत्याकांड के फरार आरोपितों को गिरफ्तार कराने के लिए 21 जुलाई को बेऊर थाना गये तो पुलिस ने बदसलूकी करते हुए भगा दिया.
उसे डर है कि पुलिस पैसे लेकर नामजदों का नाम सुपरविजन में हटा सकती है. इस मामले में बेऊर के प्रभारी थानेदार आशुतोष ने बताया कि थाने में बदसलूकी का आरोप बेबुनियाद है. डेजी हत्याकांड में दो लोगों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है. पुलिस अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है.
पति दे रहा संपत्ति से बेदखल करने की धमकी: फुलवारीशरीफ. परसा कुरथौल के गायत्री नगर निवासी शोभा देवी ने पति पर आरोप लगाया है की धोखे से एक लड़की को लाकर घर में रख लिया और अब उसे बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने की धमकी दे रहा है . पहली पत्नी शोभा देवी ने महिला थाना गर्दनीबाग और परसा बाजार थाने में पति के खिलाफ कार्रवाई और न्याय दिलाने की गुहार लगायी है.