पिस्तौल दिखा कर टेंपो और नकदी लूटी

नौबतपुर : गुरुवार की रात पुलिस से बदमाशों ने धोबिया कालापुर के पास पिस्तौल के बल पर टेंपो लूट लिया. चालक कन्हौली निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह कन्हौली के ही रविश कुमार का टेंपो चलाता है. गुरुवार की देर शाम कन्हौली मोड़ पर एक व्यक्ति ने धोबिया कालापुर चलने के नाम पर टेंपो […]

नौबतपुर : गुरुवार की रात पुलिस से बदमाशों ने धोबिया कालापुर के पास पिस्तौल के बल पर टेंपो लूट लिया. चालक कन्हौली निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह कन्हौली के ही रविश कुमार का टेंपो चलाता है. गुरुवार की देर शाम कन्हौली मोड़ पर एक व्यक्ति ने धोबिया कालापुर चलने के नाम पर टेंपो को रिजर्व किया.

जैसे ही धोबिया कालापुर पहुंचने पर हुआ कि उसके पहले ही एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने रुकने का इशारा किया. उसने टेंपो को रोक दिया. इसके बाद गाड़ी रिजर्व करने वाला व्यक्ति उन तीनों बदमाशों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए एक हजार रुपया सहित टेंपो लूटकर भाग निकला. रात्रि होने के कारण शुक्रवार को थाने में आकर लिखित शिकायत दर्ज करायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >