दंपती को पेड़ से बांधकर पीटा, छह लोग गिरफ्तार

रामगढ़ (कैमूर) : रामगढ़ थाना क्षेत्र के सराय गांव में शुक्रवार की दोपहर छह लोगों ने गांव के एक दंपती को आम के पेड़ से बांध कर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी. पीड़ित के इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने पर पुलिस ने गांव के ही छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है. थाने […]

By Prabhat Khabar Print Desk | June 15, 2019 5:49 AM

रामगढ़ (कैमूर) : रामगढ़ थाना क्षेत्र के सराय गांव में शुक्रवार की दोपहर छह लोगों ने गांव के एक दंपती को आम के पेड़ से बांध कर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी. पीड़ित के इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने पर पुलिस ने गांव के ही छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है. थाने को दिये गये आवेदन में सराय गांव के मुन्ना राम ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे गांव के ही गुड्डू राम, अनिल राम, संजय राम और तीनों के पिता साहेब राम, सुदर्शन राम व दीनदयाल राम उन्हें और उनकी पत्नी को घर से दक्षिण की ओर करीब 500 मीटर की दूरी पर ले गये.

वहां जाकर इन लोगों ने उन्हें व उनकी पत्नी तेतरी देवी को गाली-गलौज की. इसका विरोध करने पर उसी जगह पर इन लोगों ने उन्हें व उनकी पत्नी को आम के पेड़ से बांध दिया और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की. उन्होंने कहा कि हमले के आरोपितों ने उन पर आरोप लगाया है कि मेरे बेटे ने इनकी लड़की को भगाने का काम किया है. इसी को लेकर मारपीट की गयी.

Next Article

Exit mobile version