पटना : रवि गोप की हत्या के बाद बुद्धा कॉलोनी पुलिस की पड़ताल जारी है. पुलिस का दावा है कि शूटरों की पहचान हो गयी है. रवि गोप को मारने वाले पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के मैनपुरा और दीघा के रहने वाले कुछ अपराधी हैं. हत्या के पीछे वर्चस्व की जंग बतायी जा रही है. पुलिस ने देर रात चकारम में भी दबिश दिया है. पुलिस भेंगा के घर पहुंची थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला. उसका मोबाइल फोन हत्या के दिन से ही स्वीच ऑफ है.
रवि की हत्या में मैनपुरा और दीघा के शूटर हैं शामिल, दुर्गेश के गुर्गों के मोबाइल बंद
पटना : रवि गोप की हत्या के बाद बुद्धा कॉलोनी पुलिस की पड़ताल जारी है. पुलिस का दावा है कि शूटरों की पहचान हो गयी है. रवि गोप को मारने वाले पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के मैनपुरा और दीघा के रहने वाले कुछ अपराधी हैं. हत्या के पीछे वर्चस्व की जंग बतायी जा रही है. पुलिस […]

पुलिस ने परिवार वालों को धमकाया है कि भेंगा को थाने पर हाजिर करायें. पुलिस ने इसके अलावा मंदिरी, चकारम और छक्कन टोला में छापेमारी की है. पुलिस जिन लोगों की तलाश कर रही है वह मैनपुरा के कुख्यात दुर्गेश शर्मा के करीबी हैं. पुलिस सूत्रों की मानें तो करीब आधे दर्जन लोगों का मोबाइल स्वीच ऑफ है और वह घर से फरार हैं. लेकिन पुलिस इस बात से इन्कार कर रही है कि हत्या में दुर्गेश का कोई हाथ है.
यहां बता दें कि दुर्गेश शर्मा मैनपुरा का बड़ा अपराधी है, वह बेऊर जेल में बंद है. चुनाव के वक्त उसे बेऊर से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था. दो दिन पहले दुर्गेश को बेऊर लाया गया है. शक यह है कि रवि गाेप की हत्या में भाेंगा समेत दुर्गेंश के अन्य करीबी शामिल हों लेकिन दुर्गेश की इसमें कोई भूमिका नहीं हो. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.
सोमवार को घटना स्थल पर सीसीटीवी में पल्सर से दिखने वाले गोलू और रवि गोप के साथ हत्या के समय मॉर्निंग वाक करने वाले बबलू और डब्बू को पुलिस हिरासत रखी है. तीनों से पूछताछ की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में बबलू और डब्बू तो नहीं दिख रहे हैं लेकिन उनका कहना है वह रवि गोप के साथ टहल रहे थे. लेकिन घटना में किसी प्रकार की भूमिका से इन्कार कर रहे हैं.
रवि की हत्या के बाद भाई के फोन पर मिली धमकी
रवि गोप की हत्या के बाद उसके भाई के मोबाइल फोन पर मंगलवार को दिन में 11:43 बजे धमकी मिली थी. फोन करने वालों ने मुंह बंद रखने के लिए कहा है. नहीं तो अंजाम भुगतने की धमकी दी है. इस धमकी की बात को पुलिस ने पहले इन्कार किया और फिर स्वीकार किया है कि धमकी मिली है. पुलिस जिस नंबर से धमकी मिली है उसको ट्रेस करने के लिए तकनीकी अनुसंधान कर रही है.
गैंगवार में मारा गया है रवि गोप : डीएसपी
हत्याकांड में पुलिस की जांच पूरी नहीं हुई है लेकिन पुलिस ने शूटरों की पहचान कर ली है. डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर राकेश कुमार का कहना है कि रवि गोप की हत्या गैंगवार में हुई है. इससे तीन साल पहले राजापुल के पास छोटू की गयी हत्या समेत कुछ अन्य हत्याकांड के बदले रवि गोप को मारा गया है.
पुलिस को यह भी पता चला है कि गोली मारने वाले शूटर हाल में ही जेल से छूटे हैं. हत्या के दौरान दो बाइक से कुल पांच लोग थे. इसमें से जिस पर तीन लोग बैठे थे उसमें सबसे पीछे बैठा शख्स बिल्कुल करीब से गोली मारा है.
एसएसपी ने की हत्याकांड की समीक्षा
पटना. पटना एसएसपी गरिमा मलिक बुधवार की रात करीब 9 बजे अचानक कोतवाली पहुंची. इधर-उधर बैठे पुलिसकर्मी तत्काल एक्शन में आ गये. उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया. इसके बाद डीएसपी समेत एसआइटी टीम के साथ रवि गोप हत्या कांड की समीक्षा हुई. एसएसपी ने कांड में अब तक की प्रगति के बारे में पूछा. एसएसपी ने इस हत्याकांड का जल्द खुलासा करने को कहा है.