युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

नौबतपुर : बिक्रम-सोन नहर मार्ग पर नौबतपुर लख स्थित सांईं साधना मंदिर स्कूल के सामने से पुलिस ने गुरुवार की देर रात लगभग 35 वर्षीय युवक का शव क्षत- विक्षिप्त हालत में बरामद किया. शुक्रवार की सुबह मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के नरायणपुर मुसहरी निवासी फालतू मांझी के पुत्र भगवान मांझी के रूप […]

नौबतपुर : बिक्रम-सोन नहर मार्ग पर नौबतपुर लख स्थित सांईं साधना मंदिर स्कूल के सामने से पुलिस ने गुरुवार की देर रात लगभग 35 वर्षीय युवक का शव क्षत- विक्षिप्त हालत में बरामद किया. शुक्रवार की सुबह मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के नरायणपुर मुसहरी निवासी फालतू मांझी के पुत्र भगवान मांझी के रूप में की गयी. परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं.

इस घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम भगवान मांझी पितवास गांव से अपने साले के बेटे की बरात फुलवारी के छेदी टोला गया था. जहां से वह देर रात टेंपो से घर लौट रहा था, लेकिन गांव से पहले उसकी मौत सड़क दुर्घटना में कैसे हुई लोगों को पच नहीं रहा है.
मृतक की पत्नी का कहना है कि अगर टेंपो पर से गिर कर उसकी मौत हो गयी, तो टेंपो पर सवार अन्य लोगों को तो सूचना देनी चाहिए थी. इस मामले में अब तक न तो टेंपो का पता चल पाया है और न ही उस पर सवार अन्य लोगों व चालक का. परिजन इसे हत्या का मामला मान रहे हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >