दुकानदार को फरसा से मार किया घायल, भर्ती

मोतिहारी : खैरवा गांव में किराना दुकानदार विनोद सिंह को फरसा से मार घायल कर दिया गया. वह गुरुवार की सुबह दरवाजे पर बैठा था. इस दौरान उसपर हमला किया गया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में उन्होंने नगर थाना में आवेदन दिया है. बताया कि दरवाजे पर बैठा था. […]

मोतिहारी : खैरवा गांव में किराना दुकानदार विनोद सिंह को फरसा से मार घायल कर दिया गया. वह गुरुवार की सुबह दरवाजे पर बैठा था. इस दौरान उसपर हमला किया गया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में उन्होंने नगर थाना में आवेदन दिया है. बताया कि दरवाजे पर बैठा था.

इसी दौरान देवेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, दीपक सिंह व गुड़िया देवी ने पहुंच गाली-गलौज की. विरोध करने पर फरसा से मार घायल कर दिया. घर में घुस पेटी तोड़ 15 हजार कैश व दुकान का ताला तोड़ गल्ला से आठ हजार नकद लूटने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने रंजिश को लेकर घटना को अंजाम देने की बात कही है. नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन को लखौरा थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >