कटिहार में व्यवसायी से 12 लाख रुपये की लूट

कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के शिवमंदिर चौक चलीसा हाट के पास सोमवार को हथियार के बल पर अपराधियों ने चावल व्यवसायी से 12 लाख रुपये लूट लिये. सूचना मिलने पर एसपी, एसडीपीओ, नगर थानाध्यक्ष समेत अन्य ने मामले की जांच की. नया टोला निवासी कुंदन कुमार साह एक सहयोगी के साथ बाइक से बैंक […]

कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के शिवमंदिर चौक चलीसा हाट के पास सोमवार को हथियार के बल पर अपराधियों ने चावल व्यवसायी से 12 लाख रुपये लूट लिये. सूचना मिलने पर एसपी, एसडीपीओ, नगर थानाध्यक्ष समेत अन्य ने मामले की जांच की. नया टोला निवासी कुंदन कुमार साह एक सहयोगी के साथ बाइक से बैंक में रुपया जमा करने जा रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार अपराधियों ने चालीसा हाट मोड़ के समीप धक्का देकर व्यवसायी की गाड़ी गिरा दी.

इसके बाद पिस्तौल के बल पर रुपयों से भरा थैला छीन लिया. वहीं, एसपी विकास कुमार ने कहा कि चावल व्यवसायी से 12 लाख रुपये की लूट हुई है. पुलिस छापेमारी कर रही है. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. शीघ्र ही लूट में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >