बैंक मैनेजर निकला फर्जी वेबसाइट बनाने वाले गिरोह का सरगना

पटना : पटना उच्च न्यायालय व कई महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों के फर्जी वेबसाइट बना कर नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का सरगना एक बैंक मैनेजर है. इसके साथ ही गिरोह में एक महिला जेल पुलिस का पति भी शामिल है. पुलिस इन दोनों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. […]

पटना : पटना उच्च न्यायालय व कई महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों के फर्जी वेबसाइट बना कर नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का सरगना एक बैंक मैनेजर है. इसके साथ ही गिरोह में एक महिला जेल पुलिस का पति भी शामिल है. पुलिस इन दोनों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. बैंक मैनेजर बिहार के बाहर पदस्थापित है. दोनों ही गर्दनीबाग इलाके के रहने वाले हैं.

इसके साथ ही पुलिस पकड़े गये विशाल आनंद व धीरज कुमार उर्फ आर्यन कुमार को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. पुलिस यह संभावना जता रही है कि फर्जी वेबसाइट बना कर ठगी करने वाले गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े है. पुलिस विशाल व धीरज को रिमांड पर लेकर दोनों के एकाउंट के संबंध में जानकारी लेगी. इससे स्पष्ट हो जायेगा कि उनके एकाउंट में कितने पैसे आये और किसे स्थानांतरित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >