बेतिया : नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर पहले तो शिक्षिका के घर में घुस और फिर इनके भाई को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की. वारदात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरिसवा रोड स्थित अकबरनगर का है. घर में घुसे अपराधियों की संख्या करीब आधा दर्जन से ज्यादा बताई जा रही है. वे हथियार से लैस थे. सभी अपने चेहरे को काले रंग के नकाब से ढ़के हुए थे. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन की. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले में गृह स्वामी अकबरनगर निवासी म. असलम आजाद के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
शिक्षिका के घर में भाई को बंधक बना की लूटपाट
बेतिया : नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर पहले तो शिक्षिका के घर में घुस और फिर इनके भाई को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की. वारदात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरिसवा रोड स्थित अकबरनगर का है. घर में घुसे अपराधियों की संख्या करीब आधा दर्जन से ज्यादा बताई जा रही है. वे हथियार से […]

अकबर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसकी पत्नी इरफान खातून उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेमरा घाट में शिक्षिका है. उनकी चुनाव में ड्यूटी लगी थी. डेढ़ साल बच्ची होने के कारण उसकी देख रेख के लिए असलम भी अपनी पत्नी के साथ सेमराघाट गये थे. घर पर इनकी पत्नी के 12 साल के भाई महम्मद हौजेफा थे, जिन्हें घर की जिम्मेवारी सौंप दी गई थी. दोपहर के करीब ढ़ाई बजे पड़ोस की महिला ने फोन कर उनकी पत्नी को बताया कि उनके घर में डकैती हो गई है. तब वह अपने पत्नी के रिश्ते के भाई जकीर अहमद के साथ अपने घर पहुंचे तो घर के समान बिखरे पड़े थे और आभूषण और नकदी गायब थे.
पूछताछ में पता चला कि घर के पिछले हिस्से का रौशनदान को तोड़ दो बदमाश घर में प्रवेश कर हथियार के बल पर उसके बारह वर्षीय साले को कब्जे में ले लिया था और जबरन घर का मेन गेट पर लगे दरवाजा खोलवाया. एक बदमाश उनके साले के गर्दन पर पिस्तौल रख दिया और चुप रहने को कहा. दो ढ़ाई घंटे तक बदमाश घर में लूटपाट करते है. फिर उनके साले को मारपीट कर फरार हो गए. बदमाशों के जाने बाद उनके साले ने इसकी जानकारी पड़ोस की महिला को दी.