शादी की नीयत से युवती का अपहरण, प्राथमिकी

नानपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीया युवती का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत युवती के पिता ने गुरुवार की शाम थाने में लिखित आवेदन देकर मझौर गांव के मुकेश कुमार, मो निजाम, राकेश कुमार, अरूण कुमार शर्मा समेत चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है. […]

नानपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीया युवती का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत युवती के पिता ने गुरुवार की शाम थाने में लिखित आवेदन देकर मझौर गांव के मुकेश कुमार, मो निजाम, राकेश कुमार, अरूण कुमार शर्मा समेत चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है.

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि बीते एक मई 2019 को मुकेश कुमार व मो निजाम ने घातक हथियार का भय दिखाकर अपहरण कर लिया. काफी खोजबीन करने पर ग्रामीणों के द्वारा जानकारी मिली तब मुकेश के घर पर जाकर उनके परिजनों से पुत्री को वापस कर देने की मिन्नत की. इस पर मुकेश के पिता अरूण कुमार शर्मा व भाई राकेश कुमार गाली देते हुए कहने लगा की तुम्हारे लड़की का अपहरण हमारे पुत्र मुकेश ने किया है.

तुम्हें जहां जाना है जाओ, तुम्हारी लड़की को वापस नहीं किया जायेगा. मना करने पर सभी जाति सूचक गाली देते हुए मारपीट करने लगा. वहीं युवती के पिता ने बताया की पुत्री को मानव तस्करी या शादी की नीयत से अपहरण किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >