80 हजार रुपये के विवाद में चाकू घोंप भाई की ले ली जान

जयनगर से चार बच्चे की मां से शादी कर लाया था घर परिवार वाले 80 हजार लेकर घर से चाहते थे निकालना बनकटवा : जितना थाने के चनरी भवानीपुर के जितेश कुमार व उसके भाइ मेघनाथ कुमार के बीच 80 हजार रुपये का विवाद था. इसी विवाद को लेकर मेघनाथ ने जितेश को फोन कर […]

जयनगर से चार बच्चे की मां से शादी कर लाया था घर

परिवार वाले 80 हजार लेकर घर से चाहते थे निकालना
बनकटवा : जितना थाने के चनरी भवानीपुर के जितेश कुमार व उसके भाइ मेघनाथ कुमार के बीच 80 हजार रुपये का विवाद था. इसी विवाद को लेकर मेघनाथ ने जितेश को फोन कर घोड़ासहन बुलाया. वहां दोनों के बीच गाली गलौज व हाथापायी हुई, उसके बाद मेघनाथ ने उसके सिर पर चाकू से मार घायल कर दिया. इलाज के दौरान जितेश की मौत हो गयी. सोमवार को जितना पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर चनरी भवानीपुर पहुंची. ग्रामीणों ने चंदा वसूल शव का अंतिम संस्कार किया.
थानाध्यक्ष कुमार रौशन ने बताया कि अनुसंधान जारी है. मृतक की पत्नी का बयान काफी अहम है. ग्रामीणों के अनुसार, जितेश जयनगर में काम करता था. वहीं पर पहले से शादीशुदा चार बच्चे की मां से शादी कर उसे घर लेकर आया. पत्नी रंजू देवी अपने साथ 80 हजार कैश व दो बच्चे को लेकर जितेश के घर आयी.
इसको लेकर जितेश से उसके घर वाले नाराज रहने लगे. घरवालों रंजू से 80 हजार रूपये लेकर उसे घर से भगाने की फिराक में थे, लेकिन जितेश हरहाल में घरवालों से पत्नी को रूपये दिलवाने की जिद्द पर अड़ा था. इसी बात को लेकर परिवार में कलह था. इसको लेकर कई बार झगड़ा व मारपीट भी हो चुकी थी. रंजू देवी ने बताया कि देवर मेघनाथ ने उसके पति को पैसा देने के लिए फोन कर घोड़ासहन बुलाया था.
वहां जाने पर मेघनाथ ने चाकू मार उसे घायल कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. रंजू ने अपने शरीर का जख्म दिखते हुए बताया कि घर से भगाने के लिए परिवार वाले उसके साथ भी हमेशा मारपीट करते हैं. उसने हत्या की साजिश में देवर मेघनाथ के अलावे पूरे परिवार के शामिल होने की बात बतायी. थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी बिंदुओ पर जांच-पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >